×
जिस पर देशकरता है भरोसा

West Bengal Exit Poll: कई सर्वे में BJP को पूर्ण बहुमत, ममता बनर्जी की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे के बादल

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के रुझानों में BJP और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, जहां कई सर्वे भाजपा को बढ़त दिला रहे हैं तो कुछ ममता बनर्जी के गढ़ बचाने का दावा कर रहे हैं.

West Bengal Exit Poll: कई सर्वे में BJP को पूर्ण बहुमत, ममता बनर्जी की कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे के बादल
Image Source: IANS/PMO
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया, जिसके बाद बुधवार शाम को एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता में वापसी दिखा रहे हैं, तो कुछ सर्वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पहली बार बंगाल में सरकार बनाते हुए बता रहे हैं.

BJP को 150-160 सीटें मिलने के अनुमान

चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं.

पीपल्स पल्स के सर्वे में TMC को बढ़त

Advertisement

पीपल्स पल्स के सर्वे में टीएमसी को 117 से 187 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना है.

मैट्रिज के एग्जिट पोल में BJP को पूर्ण बहुमत

मैट्रिज के एग्जिट पोल में टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ बढ़त में दिखाई गई है. अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं.

Advertisement

पी-मार्क के सर्वे में BJP को 150-175 सीटें मिलने का अनुमान

पी-मार्क के सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं. अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में BJP आगे

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं.

Advertisement

पोल डायरी के अनुसार TMC को लग सकता है झटका

पोल डायरी के अनुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 99 से 127 सीटें, भाजपा को 142 से 171 सीटें, कांग्रेस को तीन से पांच, लेफ्ट गठबंधन को दो से तीन और अन्य के खाते में एक सीटें जाने का अनुमान है.

प्रजा पोल के अनुसार BJP को 178-208 सीटें मिलने का अनुमान

Advertisement

प्रजा पोल के सर्वे के अनुसार, टीएम को 85 से 110 सीटें, भाजपा को 178 से 208 सीटें और अन्य को 0 से पांच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

बंगाल चुनाव- बीजेपी को बढ़त के संकेत

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम. इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. यहां दो चरणों में- पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल, को चुनाव संपन्न हुए. यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई. कुल मिलाकर अधिकतर एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि कुछ सर्वे टीएमसी को भी मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं. अब सभी की नजर मतगणना के दिन आने वाले वास्तविक नतीजों पर टिकी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें