×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Poll of Exit Polls 2026: बंगाल में 4 एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, 2 में TMC की वापसी का अनुमान

West Bengal Exit Polls: कुछ एजेंसियो BJP को बढ़त दे रही है, जबकि कुछ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता में वापसी की संभावना जताती हैं.अब यह देखना दिलचप्स होगा कि असली नतीजे किस दिशा में जाते है , लेकिन एग्जिट पोल ने दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर को साफ तौर पर उजागर किया है.

Poll of Exit Polls 2026: बंगाल में 4 एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, 2 में TMC की वापसी का अनुमान
Image Source: IANS/ Twitter
Advertisement

West Bengal Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद बुधवार को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए. इन नतीजों ने एक बार फिर राज्य की सियासत को गर्मा दिया है. हालांकि , तस्वीर पूरी तरह से एकतरफा नहीं है, क्योकि कुछ एजेंसियो BJP को बढ़त दे रही है, जबकि कुछ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता में वापसी की संभावना जताती हैं.अब यह देखना दिलचप्स होगा कि असली नतीजे किस दिशा में जाते है , लेकिन एग्जिट पोल ने दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर को साफ तौर पर उजागर किया है. 

भाजपा को बढ़त देने वाले एग्जिट पोल

कुछ प्रमुख एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है. मैट्रिज एग्जिट पोल – इस पोल में भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटों के बीच परिणाम मिलने का अनुमान है. वाम और कांग्रेस को इस पोल में खाता खोलने तक की संभावना नहीं दिखाई गई है. चाणक्य स्ट्रैटेजी – चाणक्य के सर्वे में भाजपा को 150 से 160 सीटों तक पहुंचने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े 148 सीटों के पार हो सकता है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं. पी-मार्क पोल – इस पोल में भाजपा के लिए 150 से 175 सीटों का अनुमान है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं.
प्रजा पोल – प्रजा पोल ने भाजपा को सबसे मजबूत दिखाया है और 178 से 208 सीटों तक की संभावना जताई है, जबकि तृणमूल को 85 से 110 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान है. पोल डायरी – इस सर्वे में भाजपा को 142 से 171 सीटें मिल सकती हैं, जबकि तृणमूल को 99 से 127 सीटें मिल सकती हैं. इन सभी सर्वे में भाजपा को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है, हालांकि, इन नतीजों को लेकर TMC ने पहले ही अपनी असहमतियां जाहिर की हैं और उन्हें गलत बताया है.

तृणमूल कांग्रेस को बढ़त देने वाले एग्जिट पोल

Advertisement

कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जिनमें तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है.
पीपल्स पल्स – इस सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 178 से 189 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं.
जनमत पोल – जनमत के सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 195 से 205 सीटों के बीच जीतने का अनुमान है. भाजपा को 80 से 90 सीटों तक सीमित किया गया है.
जेवीसी सर्वे – जेवीसी के सर्वे में मुकाबला बेहद करीबी बताया गया है. तृणमूल को 131 से 152 सीटों और भाजपा को 138 से 159 सीटों के बीच सीटें मिल सकती हैं.
इन सर्वेक्षणों से यह साफ होता है कि तृणमूल कांग्रेस की वापसी की संभावना कई एजेंसियों में दिखाई जा रही है, और ये संकेत देते हैं कि चुनावी मुकाबला कहीं ज्यादा दिलचस्प हो सकता है.

वाम दलों और कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन

लगभग सभी एग्जिट पोल में वाम दलों और कांग्रेस की स्थिति कमजोर दिखी है. अधिकतर सर्वे में यह तक कहा गया है कि वाम दलों और कांग्रेस को इस बार बहुत कम सीटें मिल सकती हैं, या फिर उनका खाता भी नहीं खुलेगा. कुछ पोल्स में उन्हें केवल 1-3 सीटों तक सीमित रखा गया है. यह वाम मोर्चे और कांग्रेस के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि उनका दबदबा बंगाल में हमेशा से मजबूत रहा है, लेकिन इस बार एग्जिट पोल्स में उनकी स्थिति काफी कमजोर दिखाई गई है.

Advertisement

मतदान प्रतिशत और अगले चरण की प्रक्रिया

बुधवार को राज्य के 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हुआ. इसके साथ ही 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो चुका था. इस बार राज्य में मतदान प्रतिशत 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया, जो एक नया रिकॉर्ड है. यह मतदान के प्रति जनता की गहरी रुचि और सटीक मतदान की भावना को दर्शाता है.
अब केवल 4 मई को होने वाले नतीजों का इंतजार है, जब यह पता चलेगा कि एग्जिट पोल सही थे या फिर चुनावी जमीनी हकीकत कुछ और ही होगी. इस समय बंगाल की सियासत में बढ़ी दिलचस्पी के साथ हर किसी की नजरें 4 मई के परिणामों पर टिकी हुई हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें