Advertisement

UP Rojgar Mela 2026: 98 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UP Rojgar Mela 2026: 28 फरवरी 2026 तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इन मेलों में हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी.

Image Source: Social Media

UP Rojgar Mela 2026: राज्य सरकार की ओर से युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी और राहत देने वाली खबर आई है. 28 फरवरी 2026 तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इन मेलों में हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. कुल मिलाकर 20 से ज्यादा रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं और करीब 98,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी. यानी जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है.

24 से 28 फरवरी तक कहाँ-कहाँ लगेंगे मेले

24 से 26 फरवरी 2026 तक मेरठ में आईटीआई विश्वविद्यालय गंगानगर में 11,890 पदों के लिए बड़ा भर्ती मेला आयोजित होगा। 24 फरवरी को मुरादाबाद के पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड पर 4,223 पदों के लिए मेला लगेगा. 

25 फरवरी 2026 को कई जिलों में एक साथ मेल होंगे. मिर्जापुर में 8,631 पद, भदौही में 500 पद, सहारनपुर में 18,020 पद, गौतमबुद्ध नगर में 9,442 पद और महोबा में 1,124 पदों पर भर्ती की जाएगी.

26 फरवरी 2026 को अमेठी में 6,448 पद, झांसी में 4,933 पद, अयोध्या में 6,338 पद और आजमगढ़ में 6,341 पदों पर भर्ती होगी.

27 फरवरी 2026 को उन्नाव में 1,160 पद और रायबरेली में 5,945 पदों के लिए मेला आयोजित किया जाएगा.

28 फरवरी 2026 को कानपुर नगर में 450 पद, बुलंदशहर में 50 पद, जौनपुर में 3,231 पद और गोरखपुर में 50 पदों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं. अलग-अलग कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार चयन करेंगी. इसका मतलब यह है कि पढ़ाई के हर स्तर के युवाओं के लिए अवसर मौजूद है. चाहे आप नए हों या पहले से काम का अनुभव रखते हों, दोनों के लिए मौका खुला है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

जो भी युवा इन मेलों में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. इसके लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन का विकल्प चुनना होगा. नए उम्मीदवारों को पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी.

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार जॉब फेयर या रोजगार मेला सेक्शन में जाकर अपने जिले और योग्यता के अनुसार मेला चुन सकते हैं. आवेदन कन्फर्म करने के बाद उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए. अगर किसी ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वह मेला स्थल पर भी पंजीकरण कर सकता है, लेकिन पहले से रजिस्ट्रेशन करना ज्यादा बेहतर रहेगा.

मेले में जाते समय क्या रखें ध्यान

रोजगार मेले में जाते समय अपने सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट साथ ले जाएं. उनकी फोटोकॉपी भी रखें. आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें. अगर वहीं चयन हो जाता है तो ये दस्तावेज तुरंत काम आएंगे. साफ-सुथरे कपड़े पहनकर जाएं और आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दें.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे ये रोजगार मेले युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर हैं. अलग-अलग कंपनियां एक ही जगह पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी, जिससे युवाओं को अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा. जो भी युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए और समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE