Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

एक तरफ जल रही थी चिता… दूसरी ओर खून-खराबा, अंतिम संस्कार में भिड़े दो पक्ष, चिता की लकड़ी निकालकर पीटा

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा गया कि बगल में चिता जल रही है उसी के पास दर्जनों लोग एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठी डंडे और पत्थरों से वार कर रहे हैं.

Image Source- Screengrab/Viral Video
Loading Ad...

UP के अमरोहा में अंतिम संस्कार करने आए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जमकर लाठी-डंडे चले. बात इतनी बढ़ गई एक दूसरे को मारने के लिए उन्होंने चिता की लकड़ी भी उठा ली. 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा गया कि बगल में चिता जल रही है उसी के पास दर्जनों लोग एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठी डंडे और पत्थरों से वार कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों के हाथों में पत्थर भी हैं, जो दूर से एक दूसरे पर वार कर रहे हैं. दोनों पक्षों के बीच भीषण संघर्ष हो रहा है. इस दौरान कई लोग बीच-बचाव भी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन लड़ाई इतनी भयंकर थी कि सुलह कराने वालों की एक न चल सकी. इस दौरान कुछ लोग तो अपनी जान बचाकर भागते भी नजर आए. मौके से चीख पुकार की आवाज भी आ रही थी. बताया जा रहा है इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए हैं. जबकि एक ही हालत नाजुक बनी हुई है. 

कैसे शुरू विवाद? 

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम का ये पूरा मामला है. जहां विवाद दो शवों के अंतिम संस्कार को लेकर शुरू हुआ था. वह इतना बड़ा हो गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. मारपीट में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है. वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, अंतिम संस्कार करने पहुंचे दोनों पक्ष इस कदर लड़ बैठे की एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. इस लड़ाई के बाद कई लोगों की जान पर बन आई. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है. वहीं, मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- 'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा...', DDU में छात्रों के धरने के बीच दारोगा का वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...