×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सुरक्षाबलों ने झारखंड के पलामू में टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को किया ढेर, टारगेट पर था 15 लाख का इनामी

पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है. यह मुठभेड़ सोमवार की शाम सात बजे के करीब शुरू हुई है, जो मंगलवार की सुबह तक इलाके में गोलीबारी जारी है.

Author
27 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
04:45 AM )
सुरक्षाबलों ने झारखंड के पलामू में टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को किया ढेर, टारगेट पर था 15 लाख का इनामी
Advertisement

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है.पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार रात से माओवादी नक्सलियों के सशस्त्र दस्ते के साथ जारी मुठभेड़ में पुलिस ने एक टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है.मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की गई है.मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक जारी है.


निशाने पर 15 लाख का इनामी


Advertisement

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों को गोली लगी है.पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन सहित सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाने की सीमावर्ती क्षेत्र सीताचुआं में 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश के दस्ते के मूवमेंट की सूचना मिली थी.इस दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी शामिल है.सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ सर्च अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.


लातेहार मे भी नक्सली कमांडर मनीष यादव को किया था ढेर 

Advertisement


इसके बाद पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की.इसके पहले सोमवार को पड़ोसी जिले लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया था.इसके साथ ही 10 लाख के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया गया.24 मई को भी लातेहार के इचवार जंगल में हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा और पांच लाख का इनामी प्रभात लोहरा मारे गए थे, जबकि एक घायल नक्सली को गिरफ्तार किया गया था.


यह भी पढ़ें

इसके पहले, 21 अप्रैल को झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें