Advertisement
सोमनाथ की पावन यात्रा अब होगी आसान, हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा के आवेदन खुले
Haryana: सरकार बुजुर्गों के लिए खास ट्रेन चलाने जा रही है. इस योजना का मकसद बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का मौका देना और उनकी आस्था को सम्मान देना है. गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भी जिले में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन मांगे हैं. जो लोग इस यात्रा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पहले पंजीकरण करवाना होगा.
Advertisement
Haryana: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए एक खास पहल शुरू की है. अब 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक मुफ्त में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए सरकार विशेष ट्रेन चलाने जा रही है. इस योजना का मकसद बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का मौका देना और उनकी आस्था को सम्मान देना है. गुरुग्राम जिला प्रशासन ने भी जिले में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन मांगे हैं. जो लोग इस यात्रा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें पहले पंजीकरण करवाना होगा.
आस्था से जुड़ा खास कार्यक्रम
देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था” कार्यक्रम मनाया जा रहा है. इसी के तहत हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग भगवान सोमनाथ के दर्शन कर सकें. इसलिए यात्रा पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से करवाई जाएगी.
Advertisement
कैसे करें पंजीकरण?
Advertisement
यात्रा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को छह जून तक सरल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, वे अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर की मदद भी ले सकते हैं. बुकिंग “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर होगी. यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसे पहले मौका मिलेगा.
आठ जून को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आठ जून को कुरुक्षेत्र से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली जैसे स्टेशनों से होकर श्री सोमनाथ पहुंचेगी. गुरुग्राम और आसपास के जिलों के श्रद्धालु अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन में बैठ सकेंगे. हालांकि स्टेशन तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी.
मेडिकल जानकारी देना जरूरी
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा सबसे अहम रहेगी. इसलिए सभी श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी. साथ ही किसी अधिकृत डॉक्टर से फिटनेस प्रमाण पत्र भी लगाना जरूरी होगा, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
Advertisement
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के निवासी ही ले सकेंगे. इसके लिए परिवार पहचान पत्र यानी PPP होना जरूरी है. अगर किसी वरिष्ठ नागरिक की उम्र 60 साल से ज्यादा है और उसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, तो वह अपने जीवनसाथी को भी मुफ्त साथ ले जा सकता है. वहीं 80 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालु अपने साथ एक सहायक को भुगतान करके ले जा सकते हैं.
पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
Advertisement
यात्रा के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे. इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र शामिल है. इसके अलावा परिवार पहचान पत्र और यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट होने की स्वयं घोषणा भी देनी होगी. श्रद्धालुओं को यह भी बताना होगा कि उन्होंने पिछले तीन सालों में इस योजना का लाभ नहीं लिया है.
बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी
यह भी पढ़ें
सरकार की इस पहल से प्रदेश के बुजुर्गों में खुशी का माहौल है. कई ऐसे लोग हैं जो आर्थिक कारणों से कभी सोमनाथ नहीं जा पाए. अब उन्हें मुफ्त में भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. परिवारों का कहना है कि यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव होगा.