Advertisement

Loading Ad...

'सपा टूटेगी और...', ओपी राजभर ने लिया शिवपाल यादव का नाम, अखिलेश की पार्टी को लेकर कर दिया बड़ा दावा

यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने सपा में टूट का दावा दोहराते हुए मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और शिवपाल यादव का नाम लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी में बिखराव के बाद शिवपाल यादव ही सपा को दोबारा खड़ा कर सकते हैं.

Image Source: X/ @oprajbhar
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है. दरअसल, योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी (सपा) में टूट को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सपा के भीतर बगावत शुरू होने वाली है. हालांकि, सपा ने उनके इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था. इस बीच ओम प्रकाश राजभर ने कुछ नेताओं के नाम लेकर एक बार फिर अपने दावे को दोहराया है.

दरअसल, ओपी राजभर ने 'बागी बलिया' के बाद इस बार मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लिया है. राजभर ने कहा कि बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकते है.

शिवपाल यादव का लिया नाम 

Loading Ad...

ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? 'पीट देगा अहीर', 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) से अब हर कोई दूर है. सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली या छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है?' सुभासपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जो कह रहा हूं मान लो. बगावत और बागियों का नेतृत्व तो 'बागी बलिया' की भूमि ही करेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है, पर अपमान नहीं.'

Loading Ad...

रामगोपाल यादव पर साधा निशाना 

Loading Ad...

इस दौरान ओपी राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है. रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है. इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है.' राजभर ने आगे कहा, 'पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में 'सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा. सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं?'

इसी बीच, ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है. दूसरा घमंडी चाचा (रामगोपाल यादव) प्रोफेसर फिर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश के 'शिव' चाचा (शिवपाल यादव) हकीकत बनाएंगे।'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इससे पहले, राजभर ने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा. इस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...