जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कंटेनर में छिपाकर ला रहा था 251 किलो गांजा... योगी सरकार की ANTF टीम ने चंदौली में तस्कर को दबोचा; कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

यूपी में एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. चंदौली में टीम ने झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 किलो से अधिक गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई गई है.

कंटेनर में छिपाकर ला रहा था 251 किलो गांजा... योगी सरकार की ANTF टीम ने चंदौली में तस्कर को दबोचा; कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Image Source: NMF INPUT
Advertisement

उत्तर प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे योगी सरकार के अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है. एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.65 करोड़ रुपये बताई गई है.

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

एएनटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी बजरंग कुमार सिंह के रूप में हुई है. आरोपी को 20 सितंबर को चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की कटारिया सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया. टीम ने उसके कब्जे से गांजे के अलावा एक कंटेनर वाहन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.

यह भी पढ़े: बिजली की शिकायतों के बीच योगी सरकार का बड़ा एक्शन... 10 IAS अधिकारियों के विभाग बदले, जानें किसे मिली कौन सी कमान?

Advertisement

पूछताछ में पुलिस को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झारखंड के एक व्यक्ति ने कंटेनर में गांजा लदवाकर उसे बोकारो से रामनगर जाने के लिए कहा था. रामनगर में एक व्यक्ति को गांजा सौंपने और इसके बदले रकम लेकर वापस आने की बात कही गई थी. आरोपी के मुताबिक उसे इस काम के बदले हिस्सा मिलना था. आरोपी से तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण अन्य जानकारी भी मिली है. इस मामले में अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस मामले में पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है. साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें