रामकृपाल यादव का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- चुनाव से पहले ही हार चुकी हैं

रामकृपाल यादव ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियम और प्रक्रिया के अनुसार चलती है और सभी को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है, लेकिन बहस में हिस्सा लेने के बजाय कार्यवाही बाधित की जा रही है.

Author
04 Feb 2026
( Updated: 04 Feb 2026
02:28 PM )
रामकृपाल यादव का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- चुनाव से पहले ही हार चुकी हैं

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर निशाना साधा है.उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव से पहले ही हार चुकी हैं और उन्हें हार का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है.

रामकृपाल यादव का ममता बनर्जी पर हमला

रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसी वजह से वहां की सरकार ममता बनर्जी के साथ नहीं रह सकती.उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के कई सहयोगियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और यही कारण है कि वह डर के माहौल में बयानबाजी कर रही हैं.

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "लोगों ने तय कर लिया है कि टीएमसी को बंगाल की खाड़ी में फेंक देंगे."

एसआईआर प्रक्रिया पर भी साधा निशाना

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि गलत लोगों के नाम नहीं हटाए जाएंगे और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जो लोग किसी समूह में शामिल हैं, उन पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

संसद की कार्यवाही को लेकर राहुल गांधी पर आरोप

संसद की कार्यवाही पर बोलते हुए मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वही सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलने नहीं दे रहे हैं. रामकृपाल यादव ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियम और प्रक्रिया के अनुसार चलती है और सभी को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है, लेकिन बहस में हिस्सा लेने के बजाय कार्यवाही बाधित की जा रही है.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें

भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह समझौता कृषि और डेयरी से जुड़ा है, जो सीधे तौर पर किसानों से संबंधित हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि और खेती का विकास देश का संप्रभु विषय है और इसमें किसी तरह की बाहरी दखलअंदाजी नहीं होने दी जाएगी.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें