×
जिस पर देशकरता है भरोसा

झालमुड़ी खाकर पीएम मोदी ने कर दिया खेला, झारग्राम सीट पर टीएमसी को बड़ा झटका, जानिए बीजेपी का हाल

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की झारग्राम विधानसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार करने के बाद बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मीकांत साहू 4,493 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होनी है. अब तक बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को 17,639 वोट मिल चुके हैं.

झालमुड़ी खाकर पीएम मोदी ने कर दिया खेला, झारग्राम सीट पर टीएमसी को बड़ा झटका, जानिए बीजेपी का हाल
ImageSource/X/NarendraModi
Advertisement

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर 11:45 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 182 और टीएमसी 103 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 1 सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. पश्चिम बंगाल की कई हॉट सीटों पर लड़ाई बड़ी कांटेदार चल रही है, लेकिन इन सभी सीटों में से एक ऐसी सीट भी है, जहां पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई थी. बता दें कि पश्चिम बंगाल की आदिवासी बहुल झारग्राम सीट पर पीएम मोदी ने प्रचार किया था. पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला था. उन्होंने झारग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया था. 

झारग्राम सीट पर बीजेपी आगे

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की झारग्राम विधानसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार करने के बाद बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मी कांता साव 4,493 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होनी है. अब तक बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को 17,639 वोट मिल चुके हैं. 

चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी एक दुकान पर 10 रुपए की झालमुड़ी खरीदकर खाए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. ऐसे में यह सीट चर्चा में बनी हुई है. इस सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. दरअसल, जब पीएम मोदी का काफिला झारग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खरीदने की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में 4 जनसभाओं के दौरान, मैंने झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.'

ममता ने बताया था ड्रामा 

पीएम मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रचार के दौरान झारग्राम में दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. ममता ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि 'उनका दुकान पर झालमुरी खाना ड्रामा है. झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ड्रामा रच दिया. चुनाव के टाइम गुफा में चले जाते हैं. असम और बंगाल में खुद को चायवाला बताते हैं. जेब से 10 रुपये निकालकर झालमुरी खाई, जरा सोचिए. वो झालमुरी क्या पहले से ही उनके लिए तैयार नहीं की गई थी. अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया? सब ड्रामा है.'

Advertisement

2021 में मिली थी टीएमसी को जीत

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 की विधानसभा चुनाव में झारग्राम सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की थी. इस सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी बीरबाह हंसदा को 85.67 प्रतिशत वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के सुखमय सतपथी को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था, लेकिन इस बार बड़ा बदलाव होता दिखाई दे रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें