Advertisement
पूर्वी UP, लखनऊ- रायबरेली और उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीद, तेजी से पंजीकरण करा रहे किसान
CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो और उनकी हर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं.
Advertisement
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवंबर से धान खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि भी की है. धान (कॉमन) का एमएसपी 2441 और (ग्रेड ए) का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है.
मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए हर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं.
65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 4195 क्रय केंद्र खोले गए
Advertisement
उत्तर प्रदेश ने पिछली बार भी सर्वाधिक 62 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया था. इस बार इसमें और वृद्धि की गई है. 8 क्रय एजेंसियों से 4500 क्रय केंद्रों के माध्यम से 65 लाख मीट्रिक टन खरीद होगी. इसके सापेक्ष शुक्रवार तक 4195 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं.
Advertisement
किसानों को अलग से क्यों दिए जाएंगे 20 रुपये प्रति कुंतल
मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं. बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है. वहीं उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अलग से 20 रुपये प्रति कुंतल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए. मौसम को देखते हुए उनके लिए छाया, पानी और बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं.
Advertisement
इन जनपदों में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में धान खरीद शुरू होगी. इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगी.
किसान कहां करवा सकते हैं पंजीकरण
Advertisement
सरकार की धान क्रय नीति पर विश्वास जताते हुए अब तक 38 हजार से अधिक किसानों ने खरीद के लिए पंजीकरण करा लिया है. जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं. गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी दे सकते हैं. इसका निस्तारण अधिकारियों की ओर से सुनिश्चित कराया जाएगा.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- पीएम किसान की 24वीं किस्त से यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को बड़ा लाभ, CM योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार