×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई...', झारग्राम से PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- बंगाल में सब कुछ बेहाल

पीएम मोदी ने झारग्राम रैली में बंगाल की पहचान बचाने की बात कही और टीएमसी पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सख्त हमला बोला.

'न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई...', झारग्राम से PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- बंगाल में सब कुछ बेहाल
Image Source: X/ @narendramodi
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है. आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है.

घुसपैठियों को लेकर टीएमसी पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है. टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है. एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर तरीकों की रक्षा करेगी. उस घुसपैठिया सरकार के लिए अगर कोई दुश्मन होगा तो यहां बैठे हुए भाई बहन ही घुसपैठियों के दुश्मन होंगे. इसलिए बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार ठान चुका है, संकल्प ले चुका है.

Advertisement

बंगाल की पहचान पर खतरे का दावा

उन्होंने कहा कि बंगाल का यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है. यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है. आज बंगाल के अपनी पहचान खोने का डर मंडरा रहा है. टीएमसी का एजेंडा बेहद खतरनाक है. टीएमसी का उद्देश्य ऐसी सरकार बनाना है, जो मूल निवासियों के धर्म, भाषा और रीति रिवाजों की रक्षा करने के बजाय घुसपैठियों के धर्म, भाषा और रीति रिवाजों की रक्षा को प्राथमिकता दे.

15 साल की सरकार पर सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए. 15 साल कम समय नहीं होता है. 15 साल में टीएमसी सरकार ने आपको क्या दिया, आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला. न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न ही सिंचाई. यहां सब कुछ बेहाल है. घर बनवाने के लिए टीएमसी के गठबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है. टीएमसी के सांसद और विधायक आपकी समस्याओं से बेपरवाह हैं. वे तो बस अपनी तिजोरियां भरने में व्यस्त हैं. बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है.

Advertisement

बिजली और भ्रष्टाचार पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे लोग बताते हैं, यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो कई कई दिन बाद आती है. कई बार आती ही नहीं. बिजली तो नहीं आती, लेकिन बिजली का भारी भरकम बिल जरूर आता है. यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले गाड़ियां चकाचक चमक रहे हैं. इसी कारण मोदी ने संकल्प लिया है, यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. चुन चुन कर इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा.

बीजेपी सरकार का वादा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में आपने पीएम बनाया है, अब यहां भी भाजपा का सीएम बनाइए. मैं आपको गारंटी देता हूं कि यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और बिजली के बिल से भी मुक्ति मिलेगी. एक तरफ टीएमसी बिजली से जमकर मुनाफा कमा रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी आपके बिजली बिल को शून्य करने में लगे हैं. मोदी ने बिजली बिल को शून्य करने की योजना लागू की है. यह प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना है.

Advertisement

महिला आरक्षण पर टीएमसी पर आरोप

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ने प्रयास किया कि 2029 से महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिलना शुरू हो जाए, लेकिन महिला विरोधी टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया. टीएमसी ने हर प्रकार का छल और प्रपंच किया ताकि बंगाल की 33 प्रतिशत महिलाएं एमएलए और एमपी न बन पाएं. अब बंगाल की महिलाओं को टीएमसी के इस पाप के लिए उसे सजा देनी है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि झारग्राम की इस विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी ने जहां टीएमसी सरकार पर तीखे आरोप लगाए, वहीं बीजेपी की योजनाओं और वादों को भी जनता के सामने रखा. अब इस चुनावी माहौल में यह देखना अहम होगा कि जनता किसे अपना जनादेश देती है और बंगाल की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें