×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Tamil Nadu Election: चुनाव जीतते ही नई दुल्हनों को मिलेगा 8 ग्राम गोल्ड, थलपति विजय का बड़ा वादा, जानें नेटवर्थ

TVK ने अपने घोषणापत्र में किसान, शिक्षा, रोजगार से लेकर महिला कल्याण पर फोकस किया, लेकिन घोषणा पत्र में TVK के एक वादे पर सबकी निगाहें टिक गई.

Tamil Nadu Election: चुनाव जीतते ही नई दुल्हनों को मिलेगा 8 ग्राम गोल्ड, थलपति विजय का बड़ा वादा, जानें नेटवर्थ
Source- IANS/X/@TVKHQITWingOffl
Advertisement

अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु चुनावों में वादों का पिटारा खोल दिया. जिसमें फ्री बिजली से लेकर, शिक्षा रोजगार और फ्रीबीज की लंबी फेहरिस्त है. TVK के घोषणापत्र में महिलाओं को बेशकीमती गोल्ड देने का भी ऐलान किया है. 

दरअसल, थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) का घोषणापत्र जारी किया था. इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं, AI सिस्टम और अलग-अलग क्षेत्रों पर केंद्रित सुधारों का वादा किया गया है, लेकिन घोषणा पत्र में TVK के एक वादे पर सबकी निगाहें टिक गई. 

TVK के घोषणापत्र में क्या वादे किए? 

  • महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा
  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 
  • ग्रेजुएट युवाओं को 4,000 रुपये और डिप्लोमा धारक को 2,500 रुपये 
  • इंटर्नशिप के लिए 5,000 से 8,000 रुपये तक का स्टाइपेंड का वादा 
  • 5 लाख युवाओं के लिए 18,000 रुपये की रोजगार सहायता 
  • वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन
  • पेंशन योजना का दायरा बढ़ाकर 15 लाख लोगों को देने का वादा 
  • महिलाओं के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन 
  • गरीब दुल्हनों के लिए करीब एक तोला सोना (Gold) और अन्य सामान 
  • सरकारी जमीन पर मुफ्त आवासीय पट्टे का भी वादा 

इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में टीवीके ने मुफ्त हेल्थ चेक-अप, सस्ती दवाइयां और कैंसर के लिए विशेष बीमा कवर देने का आश्वासन दिया है. बुनियादी सुविधाओं के तहत हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पाइप के जरिए पीने का पानी और साल में छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है. 

किसानों के लिए पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को 50 प्रतिशत कर्ज राहत और सौर ऊर्जा योजनाओं का वादा किया गया है. 

Advertisement

मछुआरों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, ऑफ-सीजन के दौरान 27,000 रुपए की सहायता और 25 लाख रुपए का बीमा कवर देने की बात कही गई है. 

मजदूरों के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारियों को 18,000 रुपए और सफाई कर्मचारियों को 10,000 रुपए वेतन देने के साथ-साथ लंबे समय से सेवा दे रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 लाख रुपए का लाभ देने का प्रस्ताव है. 

कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए विजय ने 'नशा मुक्त तमिलनाडु' अभियान शुरू करने की घोषणा की. 

इस घोषणापत्र के जरिए TVK ने कल्याणकारी योजनाओं और तकनीक आधारित विकास को मिलाकर चुनावी रणनीति पेश की है, क्योंकि पार्टी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है. 

Advertisement

अब सवाल ये है कि क्या प्रैक्टिकल ये संभव है. क्या TVK चीफ थलपति विजय इन वादों को हकीकत का चोला पहना सकते हैं. एक बार उनकी नेटवर्थ पर भी नजर डाल लेते हैं.

कितनी है TVK चीफ थलपति विजय की नेटवर्थ? 

यह भी पढ़ें

चुनावी हलफनामे के अनुसार थलपति विजय की नेटवर्थ 620 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसमें चल संपत्ति, सोना और अन्य संपत्तियां शामिल हैं. इनमें ट्रस्ट और रियल एस्टेट कारोबार भी शामिल हैं. सबसे खास बात ये है कि चुनावी हलफनामे के अनुसार थलपित विजय पर कोई कर्ज नहीं है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें