Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, चकमा देने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नंदन यादव को पकड़ा. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने पैर में गोली मारकर धर दबोचा.

Image Source- IANS
Loading Ad...

Jamui Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से हुई शर्मनाक हरकत का मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नंदन यादव को दबोचा. जानकारी के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके में छिपा बैठा था जहां छात्रा और उसके दोस्त के साथ यौन शोषण हुआ था. 

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नंदन यादव को पकड़ा. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने पैर में गोली मारकर धर दबोचा. बाएं पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Video वायरल होने के बाद एक्शन 

Loading Ad...

19 सितंबर को हुई घटना का भयानक Video वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. 21 सितंबर को 3 आरोपियों को अरेस्ट किया गया था. ये तीनों नाबालिग हैं, जबकि आज यानी 22 सितंबर को मुख्य आरोपी और एक और आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस की कार्रवाई में दोनों को ही गोली लगी है. 

जमुई में छात्रा के साथ क्या हुआ था? 

Loading Ad...

वारदात 19 सितंबर की है, जब स्कूल छात्रा अपने दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही थी. इस दौरान कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. इस दौरान बदमाश छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स को छूते हैं, वह बचने के लिए भागती है, तो पीछा करते हुए फिर से छूते हैं. इस दौरान उसका दोस्त बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान किया जाता है. बदमाशों ने छात्रा को गोद में उठाने की कोशिश भी की. 

यह भी पढ़ें- जमुई छेड़छाड़ मामला: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट, शर्मनाक VIdeo वायरल होने के बाद गर्माई सियासत

यह भी पढ़ें

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के साथ-साथ देशभर में बिहार की कानून व्यवस्था पर गुस्सा फूटा. विपक्ष ने भी सम्राट सरकार को घेरा. इस मामले में बिहार महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...