Advertisement
पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता, खुलेंगे कई बड़े राज?
TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है.
Advertisement
TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था बिजेंद्र गुप्ता
पेपर लीक मामले में आरोपी बिजेंद्र गुप्ता कई लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही थी.आखिरकार भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र कुमार गुप्ता को हवाई मार्ग से पुणे एयरपोर्ट लाया गया, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे भिवंडी ले जाया जा रहा है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेपर लीक का नेटवर्क कैसे काम करता था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.
Advertisement
कई पेपर लीक मामलों में आया नाम
Advertisement
जांच एजेंसियों के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता का नाम पहले भी कई चर्चित पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है. साल 2024 में NEET पेपर लीक विवाद के दौरान भी उसका नाम चर्चा में आया था. आज तक/इंडिया टुडे के एक स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर पेपर लीक नेटवर्क के काम करने के तरीके और परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे किए थे. हालांकि, इन दावों की जांच एजेंसियां अपने स्तर पर जांच कर रही हैं.
CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का बड़ा एक्शन! NTA के 47 अधिकारियों को किया OUT, सुधार अभियान शुरू
Advertisement
पत्नी समेत कई आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस पहले ही कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है. जांच के दौरान बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी समेत कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बिजेंद्र गुप्ता लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
पेपर लीक नेटवर्क को लेकर मिल सकती हैं बड़ी जानकारियां
Advertisement
बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस अब उससे पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक की योजना कैसे बनाई गई, इसमें कितने लोग शामिल थे और इसके पीछे कौन-कौन से कनेक्शन थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान पेपर लीक सिंडिकेट से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.
छात्र आंदोलनों के बीच गिरफ्तारी बनी चर्चा का विषय
बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब देश में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर छात्र परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसे माहौल में महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में हुई यह गिरफ्तारी जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और कौन-कौन से खुलासे सामने आते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
INPUT -IANS