Advertisement
Maharashtra Board 12th results: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित, 89.79 प्रतिशत छात्रों ने हासिल की सफलता, लड़कियों ने मारी बाजी
Maharashtra Board 12th results: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. ये परिणाम पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं.

12वीं के परिणाम चेक करने का तरीका
वहीं, जिन छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिलॉकर के माध्यम से भी छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
Advertisement
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और क्षेत्रीय प्रदर्शन
Advertisement
इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 फीसदी दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है (91.88%). लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 86.80 फीसदी दर्ज किया गया. कोंकण क्षेत्र का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, वहीं लातूर क्षेत्र का पासिंग प्रतिशत सबसे कम 84.14 फीसदी रहा.
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम चेक करने का तरीका
Advertisement
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.. फिर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें. परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.