Advertisement
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क बना आधुनिक स्केटिंग ट्रैक, खिलाड़ियों को मिली नई रफ्तार
UP: बच्चों और युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला केंद्र बन गया है. इस नई पहल से शहर के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अभिभावकों के चेहरे पर भी संतोष साफ झलक रहा है
Advertisement
CM Yogi: राजधानी Lucknow के Janeshwar Mishra Park में तैयार हुआ अत्याधुनिक स्केटिंग ग्राउंड अब सिर्फ एक खेल सुविधा नहीं रहा, बल्कि हजारों बच्चों और युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला केंद्र बन गया है. इस नई पहल से शहर के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अभिभावकों के चेहरे पर भी संतोष साफ झलक रहा है.
खिलाड़ियों ने जताया आभार
इस खास पहल के लिए खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने Yogi Adityanath के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है. खिलाड़ियों द्वारा भेजे गए पत्र में इस प्रोजेक्ट को दूरदर्शी और युवाओं को आगे बढ़ाने वाली सोच का नतीजा बताया गया. उनका कहना है कि इस तरह की सुविधाएं युवाओं को आगे बढ़ने का सही मौका देती हैं.
Advertisement
सड़कों से स्टेडियम तक का सफर
Advertisement
खिलाड़ियों ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें सड़कों पर ही जोखिम उठाकर अभ्यास करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक माहौल मिल रहा है. बच्चों के शब्दों में यह खुशी साफ नजर आई कि “आपने हमें सड़कों से निकालकर स्टेडियम तक पहुंचाया है, अब हमारा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना है.” यह बात प्रदेश में उभरती खेल प्रतिभाओं की नई उड़ान का संकेत देती है.
पुराने वादे अब हुए पूरे
Advertisement
खिलाड़ियों ने 16 जुलाई 2022 की उस मुलाकात को भी याद किया, जब उन्होंने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी थीं. उनका कहना है कि उस समय मिला आश्वासन अब हकीकत बनकर सामने आ गया है. यह स्केटिंग ग्राउंड न केवल एक सुविधा है, बल्कि सरकार की वचनबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक भी बन गया है.
खेल के साथ भविष्य का निर्माण
यह पहल सिर्फ खेल अवसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, ऊर्जा और भविष्य निर्माण का मजबूत आधार बन रही है. “युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के विचार को आगे बढ़ाते हुए यह कदम उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
Advertisement
खिलाड़ियों और कोच का योगदान
यह भी पढ़ें
इस उपलब्धि पर कोच अंजनी कुशवाहा के साथ-साथ आद्विका चौरसिया, श्रुति श्रीवास्तव, नफीसा नवाज, वृद्धि कश्यप, सुजैन नवाज, प्रीत मिश्रा, अव्याना सिंह, सिद्धि ऋषिता चतुर्वेदी, सांविका, अजान खान, समायरा, आयमान के. काकोर, शिवाय पाठक, शाहजैब नवाज, हैदर नवाज, गोत्रा देशपांडे, आश्चर्य खरे, राघवन श्रीवास्तव, निखिल यादव, एशन राज सिंह और निर्मल तंवर भाटी समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.