Advertisement

Loading Ad...

'लखनऊ का विकास अब कानपुर तक जाएगा...', CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, प्रदेश को मिलेगी नई रैपिड रेल कॉरिडोर की सौगात!

उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर और बाहरी रिंग रोड की योजना का ऐलान किया है. उन्नाव में 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी का विकास अब उन्नाव और कानपुर तक विस्तार पाएगा. साथ ही गंगा पर दो नए पुलों को भी मंजूरी मिल चुकी है.

Image Source: X/ @yogiAdityanath
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है. एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक कॉरिडोर के बाद अब प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिलने की तैयारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, उन्नाव और कानपुर को जोड़ने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर की योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस परियोजना के जरिए प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकती है.

दरअसल, उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर काम कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश का विकास अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास के जिलों को भी समान रूप से इसका लाभ मिलेगा.

लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल का प्रस्ताव तैयार

Loading Ad...

सीएम योगी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना की तर्ज पर लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल सेवा शुरू करने की दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना के लागू होने से लाखों यात्रियों को फायदा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि उन्नाव को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किया जा चुका है. इसका मतलब यह है कि राजधानी लखनऊ का विकास अब केवल शहर की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्नाव और आगे कानपुर तक इसका प्रभाव दिखाई देगा.

Loading Ad...

बाहरी रिंग रोड से जुड़ेगा बड़ा क्षेत्र

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने एक और महत्वाकांक्षी योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य राजधानी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बाहरी रिंग रोड का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. यह रिंग रोड लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली जैसे जिलों को जोड़ने का काम करेगी. सरकार का मानना है कि इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और व्यापार, उद्योग तथा परिवहन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा.

गंगा पर बनेंगे दो नए पुल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर दो नए पुलों के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. इन पुलों के बनने से दोनों शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होगा. बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी से उद्योगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत परिवहन नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास की नींव होता है.

Loading Ad...

रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि उन्नाव में लगभग 700 एकड़ भूमि पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जा रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार अगले 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है. गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी परियोजनाएं इसी सोच का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल कॉरिडोर और बाहरी रिंग रोड जैसी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को नई पहचान दे सकती हैं. यदि ये योजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो आने वाले वर्षों में प्रदेश की कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...