जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक के आग्रह पर पिया पानी,अनशन जारी

आंदोलनकारियों के एक गुट ने पहले ही घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

Author
05 Aug 2026
( Updated: 05 Aug 2026
12:30 PM )
झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक के आग्रह पर पिया पानी,अनशन जारी
Image Credit: IANS
Advertisement

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को चौथे दिन जल ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर उन्होंने पानी पिया.  

महतो के आंदोलन को मिला वांगचुक का समर्थन

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आमरण अनशन और सत्याग्रह आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा. देवेंद्र महतो ने कहा कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन के प्रति समर्थन, मार्गदर्शन और हौसला दिया. उन्होंने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया.

Advertisement

उधर, आंदोलन के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार संवेदनशील है और छात्रों के साथ न्याय होगा. उन्होंने कहा था कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद संवैधानिक दायरे में उचित निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा था, "हम जिस समस्या के पीछे पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं."

12 दिनों से धरने पर बैठे छात्र

छात्र पिछले 12 दिनों से 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने, जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच, ओएमआर शीट और मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक करने तथा भर्ती आयोगों में व्यापक सुधार की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.

Advertisement

आंदोलनकारियों के एक गुट ने पहले ही घोषणा की है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा. इस बीच, कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है. इनकी जांच जारी है.

यह भी पढ़ें

विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार पर लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेताओं ने पूरे मामले की सीबीआई जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रों की मांगों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें