Advertisement
जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल के पोस्टर और ग्रेनेड के साथ 3 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के पोस्टर भी मिले.
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने नाका चेकिंग अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के पांच पोस्टर बरामद किए गए हैं.
हिजबुल के पोस्टरों के साथ तीन गिरफ्तार
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में नाका चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को एक मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया. गिरफ्तार लोगों की पहचान कुलगाम जिले के निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है.
Advertisement
सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
Advertisement
पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी सहयोगियों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले मंगलवार को ही पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से एक पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया.
Advertisement
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत राजपोरा के सीबी नाथ स्थित यरवान वन क्षेत्र में की गई.
यरवान जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी
खुफिया सूचना के आधार पर यरवान जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया. इसी दौरान जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर संदिग्ध गतिविधि करते हुए आ रहे दो व्यक्तियों को संयुक्त टीम ने पकड़ लिया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लस्सी डाबन निवासी लतीफ अहमद डीडाद और बुनखा बामनू निवासी एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए. मामले में आगे की जांच जारी है.