Advertisement
'मुझे पीटा, हिरासत में रखा', जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन के बीच अभिजीत दिपके का बड़ा आरोप, खदेड़े जा रहे प्रदर्शनकारी
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस उठा ले गई और अस्पताल में भर्ती करा दिया. इसी बीच कॉक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरदस्ती उठाया गया, पीटा गया और हिरासत में रखा गया है.
Advertisement
पिछले करीब 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. बार-बार अपील के बावजूद बात मानता ना देख प्रशासन ने शनिवार की सुबह कार्रवाई की. इसके बाद पूरे दल-बल के साथ जंतर मंतर पहुंच दिल्ली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है.
'मुझे पीटे गया-घसीटा गया'
इसी बीच कॉक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने पुलिस और प्रशासन पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया. हालांकि इसी बीच ख़बर आ रही है कि दिपके ने अब अनशन शुरू कर दिया है.
Advertisement
प्रदर्शन स्थल से से लोगों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं. 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा, और मेरा अनशन जारी रहेगा. ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे; आंदोलन खत्म नहीं होगा."
Advertisement
जंतर मंतर पर अब अभिजीत दिपके ने शुरू किया अनशन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि "सोनम सर को घसीटकर ले जाया गया है, और गाली-गलौज करने और यहां से ले जाने की जो कायरतापूर्ण हरकत की गई है, उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा. यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा. हम यहीं रहेंगे, और 20 तारीख को यहीं से पार्लियामेंट तक मार्च शुरू होगा. पुलिसवालों ने गुंडों वाली हरकत की है." दिपके ने लोगों से अपील की कि "जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वे आ जाएं. हम यहीं बैठे रहेंगे."
Advertisement
अभिजीत दिपके ने आगे कहा, "दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर जाने से रोका. मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और कहा, 'देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो.' यहां कई विधायक और सांसद हैं, जिन्हें भी गेट पर रोक दिया गया है और अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है."
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडों ने जो बुज़दिल हरकत की है, सोनम सर को घसीटकर, गाली-गरोज करके वो लोग उन्हें यहां से लेकर गए हैं, अगर उनको लग रहा है कि सोनम सर को ले जाकर ये आंदेलन खत्म होगा, नहीं होगा। आंदेलन खत्म… pic.twitter.com/S8WsI1JF3E
— IANS Hindi (@IANSKhabar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 18, 2026
इससे पहले अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों को पीट रही है और सोनम सर को जबरदस्ती ले जा रही है." एक और पोस्ट में दिपके ने लिखा, "दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा है और हिरासत में रखा है."
Advertisement
दिल्ली: पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। pic.twitter.com/AQo6wZkswC
— IANS Hindi (@IANSKhabar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 18, 2026
'कॉकरोच इज बैक' नाम के 'एक्स' हैंडल से लिखा गया, "सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके का वीडियो मैसेज, जब उन्हें पुलिस ने छोड़ा, जब पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से किडनैप कर लिया था. पुलिस ने उन्हें पीटा है. सीजेपी के प्रोटेस्ट करने वालों पर जंतर-मंतर पर बुरी तरह लाठीचार्ज किया गया है."
दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी कामकाज में बाधा न डालें और अधिकारियों का सहयोग करें। pic.twitter.com/HBVcxa8mIE
— IANS Hindi (@IANSKhabar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 18, 2026Advertisement
Loading Ad...
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंचीं
गीतांजलि जे अंगमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उनके डॉक्टरों की मंजूरी के बिना उन्हें मुंह से या नसों के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं."
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं."
Advertisement
दिल्ली: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई है।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 18, 2026
(सफदरजंग हॉस्पिटल के बाहर के विजुअल्स) pic.twitter.com/Ti90u4PPyp
क्या बोली दिल्ली पुलिस?
यह भी पढ़ें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें. वहीं, नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है, और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं." पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें.