जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पंजाब चुनाव को लेकर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा, बोले- विकास चाहती है जनता

मुख्यमंत्री सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

Author
20 Jun 2026
( Updated: 20 Jun 2026
11:41 AM )
पंजाब चुनाव को लेकर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा, बोले- विकास चाहती है जनता
Image Credits: X/@NayabSainiBJP
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब में भी कमल खिलेगा. 

“पंजाब में भी खिलेगा कमल”

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 'डबल इंजन' सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा पंजाब में भी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की वर्तमान सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके वोट हासिल किए, लेकिन अब राज्य की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है. पंजाब की जनता विकास चाहती है.

Advertisement

मुख्यमंत्री सैनी ने सिरसा में की  मीडिया से बातचीत

मुख्यमंत्री सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पूरे राज्य के लोगों को मिल रहा है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म और सत्य पर संकट आया है, तब-तब महान व्यक्तित्वों ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए न केवल स्वयं बल्कि अपनी पीढ़ियों तक का बलिदान दिया है.

अर्जन देव ने अपना परिवार राष्ट्र और धर्म की सेवा में किया था समर्पित

Advertisement

उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस को पंचकूला में भी मनाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और बलिदान से प्रेरणा ले सकें. उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव ने अपना पूरा परिवार राष्ट्र और धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया था.

नीट की पुनर्परीक्षा से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने बताया कि उनके लिए नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार हरियाणा के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब भी सरकार विधानसभा सत्र बुलाती है, विपक्षी सदस्य उससे दूर रहने की कोशिश करते हैं, जबकि उन्हें सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार धनराशि उपलब्ध करा रही है. ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को बजट जारी किया जा चुका है तथा पूरे राज्य में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें