Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया ट्विस्ट! आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी; 'गाजी 2' अकाउंट की पोस्ट से मचा हड़कंप
Vasundhara police Station Blast: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और वीडियो संदेश में कथित तौर पर 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान' नाम के संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. यह दावा 'गाजी 2' नाम के एक एक्स (X) अकाउंट से किया गया है.
Follow Us:
Vasundhara police Station Blast: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में देर रात हुए जोरदार धमाके के मामले में नया मोड़ सामने आया है... सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और वीडियो संदेश में कथित तौर पर 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान' नाम के संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है... यह दावा 'गाजी 2' नाम के एक एक्स (X) अकाउंट से किया गया है.
वायरल पोस्ट की जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और ऑडियो-वीडियो संदेश में धमाके को जानबूझकर अंजाम देने की बात कही गई है... वीडियो में कथित तौर पर संगठन की ओर से गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाकर कार्रवाई करने का ऐलान किया गया है...इस दावे के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है... उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किया गया यह दावा किसी शरारती तत्व की करतूत या लोगों में डर फैलाने की कोशिश भी हो सकता है., इसी को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस और साइबर सेल की टीमें पोस्ट और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं...इसके लिए डिजिटल फुटप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.
Blast in Vasundhara police post, Ghaziabad #ghaziabad #ghaziabad_blast #tehreekulmujahideen https://t.co/oZM5oO6jVQ
— GHAZI 2 (@cuhmfu40pn60793) November 6, 2026
अभी तक दावे की नहीं हुई पुष्टि
फिलहाल पुलिस चौकी में हुए धमाके और सोशल मीडिया पर वायरल जिम्मेदारी लेने वाले संदेश के बीच संबंध की पुष्टि नहीं हुई है...पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है...वायरल पोस्ट और वीडियो की सत्यता सामने आने के बाद ही इस दावे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी..
Blast in Vasundhara police post, Ghaziabad #ghaziabad #ghaziabad_blast #tehreekulmujahideen #hind #delhi https://t.co/odI6evmbPD
— GHAZI 2 (@cuhmfu40pn60793) November 6, 2026Advertisement
पुलिस चौकी में धमाके से मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि जिस समय यह धमाका हुआ, उस वक्त पुलिस चौकी के अंदर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था..यही वजह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया.. अगर उस समय चौकी के अंदर पुलिसकर्मी मौजूद होते तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी...हालांकि, इस घटना में एक युवक घायल हो गया.. अचानक हुए इस धमाके ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है... सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पुलिस चौकी के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से इतना तेज विस्फोट हो गया...
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: An explosion was reported at the Vasundhara police outpost under the Indirapuram police station. Further details are awaited. (Morning visuals from the spot) https://t.co/4I0Aafq84j
— ANI (@ANI) November 7, 2026Advertisement
खाना डिलीवरी करने आया विशाल हुआ घायल
इस धमाके की चपेट में आने से 20 साल का विशाल घायल हो गया... विशाल गाजियाबाद के अर्थला इलाके का रहने वाला है और फूड डिलीवरी का काम करता है.... जानकारी के मुताबिक, वह खाना पहुंचाने के सिलसिले में वहां आया हुआ था, तभी अचानक धमाका हो गया और वह इसकी चपेट में आ गया....हादसे के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के सूर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया... फिलहाल उसका इलाज चल रहा है....एक तरफ जहां विशाल अपने रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकला था, वहीं अचानक हुई इस घटना ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Explosion reported at the Vasundhara police outpost under Indirapuram police station. (Morning visuals from the spot) https://t.co/dWyZG5RNhJ
— ANI (@ANI) November 7, 2026
फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं.. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया.. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की...
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चौकी के अंदर धमाका किस वजह से हुआ और इसके पीछे कौन सी वस्तु या कारण जिम्मेदार है.... अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी..फॉरेंसिक जांच और तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी...फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है..
यह भी पढ़ें