Advertisement
दिल्ली में लगा मीडिया के दिग्गजों का जमावड़ा, पत्रकार शांतनु शुक्ला के दीपावली मिलन समारोह में जुटे TV-प्रिंट और डिजिटल एक से एक धुरंधर
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला का भव्य 'दीपावली मिलन' समारोह रिश्तों और आत्मीयता का उत्सव बन गया. इस दौरान NMF News के डायरेक्टर गुड्डू खेतान सहित टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के धुरंधरों का महा-जुटान हुआ.
Advertisement
दीपावली का केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी संबंध, स्नेह और अपनत्व को और अधिक प्रगाढ़ करने का एक सुंदर अवसर भी है. इसी आत्मीय भाव के साथ, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला द्वारा एक भव्य 'दीपावली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया.
इस आयोजन में देश के दिग्गज पत्रकारों, वरिष्ठ संपादकों और मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शाम को यादगार बना दिया. यानी कि पूरा समारोह रिश्तों और आत्मीयता का उत्सव बन गया.
Advertisement
Advertisement
दीपावली मिलन समारोह में लगा मीडिया जगत का जमावड़ा
इस खास दीपावली मिलन समारोह में टेलीविजन से लेकर प्रिंट और डिजिटल मीडिया के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, सुप्रियो प्रसाद, श्वेता सिंह, अमीश देवगन, शमशेर सिंह और किशोर अजवानी जैसे दिग्गजों ने शिरकत की.
Advertisement
पत्रकार शांतनु शुक्ल ने कराया मीडिया बंधुओं का महा-जुटान
इसके साथ ही, न्यूज़ 18 से अमिताभ सिन्हा, प्रतीक त्रिवेदी, ऐश्वर्य कपूर, अरुण पांडे, मनोज मलयानी, न्यूज़ 1 इंडिया से अनुराग चड्ढा, आज तक से चित्रा त्रिपाठी, शुभांकर मिश्रा, शशि शर्मा, पाणिनि आनंद और कुमार गौरव जैसे चर्चित एंकर्स, रिपोर्टर्स और पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
Advertisement
प्रिंट और टीवी के वरिष्ठ संपादकों ने भी की शिरकत
आयोजन में दैनिक जागरण के संपादक महेश शुक्ला, नोएडा के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल, दिल्ली के ब्यूरो चीफ स्वदेश शर्मा और 'हिन्दुस्तान' नोएडा के ब्यूरो चीफ कौशिक जी विशेष रूप से मौजूद रहे.
Advertisement
इनके अलावा अशोक श्रीवास्तव, पारितोष, निशांत चतुर्वेदी, दिनेश गौतम, प्राची पराशर, हर्षवर्धन त्रिपाठी, राजकिशोर, राणा यशवंत, पूर्णिमा मिश्रा, इंडिया न्यूज के हेड राकेश सिंह, ज़ी न्यूज़ के नीरज पांडे, NMF News के फाउंडर, डायरेक्टर गुड्डू खेतान, न्यूज नेशन के पुनीत पुष्कर व विकास मिश्रा भी मौजूद रहे.
इसके अलावा पीटीआई की श्वेता सिंह व विनोद शर्मा, टाइम्स नाउ की रीमा, अमर उजाला के सुशांत समदर्शी, शालिनी कपूर तिवारी, कैपिटल टीवी के मनीष कुमार, पूजा यादव और विपिन चौबे समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी इस स्नेह मिलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.
Advertisement
"रिश्ते केवल मुलाकातों से नहीं, विश्वास से बनते हैं"
समारोह की शानदार सफलता और मीडिया जगत से मिले अपार स्नेह पर शांतनु शुक्ला ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "रिश्ते केवल मुलाकातों से नहीं, बल्कि आपसी स्नेह और विश्वास से बनते हैं.
Advertisement
वरिष्ठ पत्रकारों और मित्रों ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच से बहुमूल्य समय निकालकर इस आयोजन की खुशियों को दोगुना कर दिया है, जो मेरे लिए एक बड़ी पूंजी है."
Advertisement
आयोजन के समापन पर शांतनु शुक्ला ने सभी की गरिमामयी उपस्थिति को अनमोल बताते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का प्रकाश सदैव बनाए रखे. यह दीपावली मिलन समारोह सौहार्द, सकारात्मक चर्चाओं और आत्मीयता के एक सुंदर उत्सव के रूप में संपन्न हुआ.
यह भी पढ़ें