Advertisement
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गबन के बाद अवैध दर्शन पर भी उठे सवाल, पांडा पंचायत ने CM धामी को लिखा पत्र, जांच का दायरा बढ़ाने की मांग
बद्रीश पांडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, "पंचायत आपकी (मुख्यमंत्री) ओर से चढ़ावा चोरी में उठाए गए कदमों का स्वागत करती है. साथ ही आशा व्यक्त करती है कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया जाएगा."
Advertisement
उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के गबन मामले की जांच के बीच श्री बद्रीश पांडा पंचायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है. पंचायत ने आरोप लगाया है कि मंदिर में विशेष दर्शन के नाम पर रिश्वत लेने और बिना अनुमति लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाने के मामलों की भी जांच कराई जानी चाहिए.
पांडा पंचायत की सीएम धामी से मांग
बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधित्व करने वाली श्री बद्रीश पांडा पंचायत ने अनियमितताओं की व्यापक जांच की मांग की है. पंचायत का कहना है कि चल रही जांच में पैसे लेकर विशेष दर्शन कराने और मंदिर में प्रवेश से जुड़े नियमों के उल्लंघन की शिकायतों को भी शामिल किया जाना चाहिए.
Advertisement
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Advertisement
बद्रीश पांडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, "पंचायत आपकी (मुख्यमंत्री) ओर से चढ़ावा चोरी में उठाए गए कदमों का स्वागत करती है. साथ ही आशा व्यक्त करती है कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया जाएगा."
प्रवीन ध्यानी ने कहा, "श्री बदरीश पंडा पंचायत मांग करती है कि धाम में कुछ लोग यात्रियों, श्रद्धालुओं से पैसे लेकर अवैध दर्शन करवा रहे हैं. साथ ही धाम में कार्यरत कई विभागों के कर्मचारीगण लगातार 2 नंबर गेट से लोगों को अनधिकृत प्रवेश कराकर अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे हैं, ऐसे तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो."
Advertisement
पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के गबन के संबंध में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है. राजेंद्र चौहान को इस मामले में मुख्य संदिग्धों में से एक माना जा रहा है. उससे लगभग चार घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया. वित्तीय गड़बड़ियों की जांच जारी रहने के कारण उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
चार सदस्यीय कमेटी ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
Advertisement
राजेंद्र चौहान की गिरफ्तारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी (बीकेटीसी) की बनाई चार सदस्यों वाली जांच कमेटी के गुरुवार को अधिकारियों को अपनी 18 पेज की रिपोर्ट सौंपने के एक दिन बाद हुई. कमेटी ने चढ़ावे की गिनती के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से कई उपायों की सिफारिश की.
अपनी खास सिफारिशों में कमेटी ने सुझाव दिया कि गिनती के दौरान ड्रेस कोड जरूरी किया जाना चाहिए. इसने पूरी निगरानी और मॉनिटरिंग सिस्टम को मज़बूत करने के लिए खुले इलाकों के साथ-साथ गिनती केंद्र के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की सिफारिश की.
यह भी पढ़ें
जांच कमेटी के नतीजों के आधार पर बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड भी कर दिया है. नौटियाल के खिलाफ पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अलग-अलग नियमों के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. वह बीकेटीसी के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी के ऑफिस में पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे.