Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मछली पालन से बदलेगी पूर्वी यूपी की तस्वीर... योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, WorldFish प्रोजेक्ट सेंटर को मंजूरी

यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में पूर्वी यूपी में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्डफिश प्रोजेक्ट सेंटर को मंजूरीमिली, इसे आधुनिक तकनीक से उत्पादन और रोजगार बढ़ाने पर जोर जाएगा.

Image Source: UPPRD
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कई अहम प्रस्तावों की मंजूरी मिली. प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी संभावनाओं को विस्तार देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट सेंटर के संचालन के लिए राज्य सरकार, मत्स्य विभाग और वर्ल्डफिश के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी गई.

वित्त मंत्री ने क्या कहा?

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 13.31 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है. एमओयू के जरिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तौर-तरीकों से बढ़ावा दिया जाएगा, इसका उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाने के साथ मत्स्य पालकों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी कैबिनेट की बड़ी सौगात करीब 5,000 घर खरीदारों की सुलझेगी समस्या, LDA पूरी करेगा APL की हाई-टेक टाउनशिप परियोजना

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस परियोजना के जरिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और मछली उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इससे मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...