Advertisement

Loading Ad...

जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान बनी खास, CM योगी ने महिलाओं और किसानों को करवाया सफर, बुजुर्गों की सीट बेल्ट बांधते दिखे जेवर विधायक

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट में पहली बार आम किसान और गांव की महिलाएं सफर के लिए बैठीं. सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की इस पहली उड़ान को कुछ इसी अंदाज में ऐतिहासिक बना दिया. हवा में उड़ते किसानों की खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Image Source (Screengrab)
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) पर सोमवार यानी 15 जून से आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं, जिससे उत्तरी भारत में हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है. कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया है. एयरलाइन के अनुसार, पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि इसके कुछ ही समय बाद पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई.

जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान में बैठे किसान और महिलाएं

आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी मशहूर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) पर कॉमर्शियल उड़ान को CM योगी ने बेहद खास और ऐतिहासिक बना दिया. सीएम ने संबंध में पहल की थी कि जेवर से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाईट में किसान और महिलाएं यात्रा करेंगी. ये वे किसान हैं जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन दी थी. इनमें अधिकतर वैसे किसान और माताएं थीं जिन्होंने जीवन में पहली बार किसी फ्लाइट में यात्रा की है और यहां तक कि एयरपोर्ट का मुंह तक देखा. इसी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसान, महिलाएं फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं और उनमें गजब का उत्साह है.

Loading Ad...

एयरपोर्ट पर महिलाओं से मिले नागरिक उड्डयन मंत्री

Loading Ad...

इस दौरान जेवर एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री सी राम मोहन नायडू ने महिलाओं से बात की और उनसे पूछा भी कि कैसा लग रहा है. यहां जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और स्वीटजरलैंड की राजदूत भी मौजूद रहे.  आपको बताएं कि किसानों और महिलाओं को फ्लाइट में यात्रा करने देने के सीएम योगी के फैसले को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला. साथ ही अन्य यात्री भी नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने पर खुश नजर आए.

जमीन देने वाले किसान सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए इंडिगो की एक खास उड़ान से यात्रा की. यहां सीएम योगी के फैसले को लेकर एक किसान ने कहा, "हमारे इलाके में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना है. हम सीएम योगी और पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. इससे इलाके का विकास होगा, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह देश और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बनेगा."

एक किसान ने कहा, "हम इस पल का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे. सीएम योगी, पीएम मोदी और हमारे स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह की लगातार कोशिशों से आखिरकार यह पल आ ही गया. आज यहां बहुत खुशी और जश्न का माहौल है, जैसे कोई त्योहार हो."

एक अन्य किसान ने कहा, "हम पहली विमान से बाहर जा रहे हैं. हमने इससे पहले कभी अपनी आंखों से विमान नहीं देखा था. हम किसान हैं और हमने इस उपलब्धि को हासिल करने में सरकार का सहयोग किया है. हम बहुत आभारी हैं कि हमारी जमीन का इस्तेमाल इस प्रोजेक्ट के लिए किया गया. हम सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं."

Loading Ad...

एक अन्य यात्री ने कहा, "जिस दिन से हमने टिकट बुक किया, हम उत्साहित थे. पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा में काफी लंबा समय लगता था और ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या थी लेकिन अब यह हमारे लिए बहुत आसान हो गया है. आज हमें जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 20-25 मिनट लगे."

एक अन्य यात्री ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है. पहली उड़ान मिलना बहुत अच्छा है. यह भी अच्छा रहा कि यहां आने में कोई परेशानी नहीं हुई. यहां कोई भीड़भाड़ नहीं है और यह हमारे लिए बहुत सुविधाजनक है क्योंकि हम नोएडा में रहते हैं."

कहां और कैसे फ्लाइट ऑपरेट करेगी इंडिगो?

Loading Ad...

इंडिगो अब इस नए एयरपोर्ट को देश भर के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे जोड़ेगी. इसके साथ ही अमृतसर-जोधपुर, बरेली-भोपाल, जयपुर और जोधपुर, धर्मशाला-जोधपुर, चंडीगढ़-बरेली, किशनगढ़ और पंतनगर, जम्मू-जोधपुर, जयपुर-धर्मशाला और पंतनगर, किशनगढ़-भोपाल तथा पंतनगर-जयपुर और जोधपुर जैसे 14 शहरों के बीच वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी. इन कनेक्शनों से टियर-2 और टियर-3 शहरों को बड़े महानगरों से बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा, जिससे यात्रियों के लिए हवाई यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी.

Delhi-NCR की कनेक्टिविटी को बूस्ट देगा जेवर एयरपोर्ट

Loading Ad...

इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत की विमानन कहानी में एक नया अध्याय है. दिल्ली-एनसीआर अब दुनिया के उन चुनिंदा बड़े महानगरों में शामिल हो गया है, जहां एक से अधिक एयरपोर्ट सेवाएं दे रहे हैं."

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे रणनीतिक रूप से स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो मौजूदा हवाई क्षमता को और मजबूत करेगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, "इंडिगो की पहली उड़ानों का स्वागत करना हमारे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है. लॉन्च कैरियर के रूप में इंडिगो पहले दिन से ही एनआईए को भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी."

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "हम इंडिगो के साथ मिलकर यात्रियों को सहज यात्रा अनुभव देने और क्षेत्र में विमानन, व्यापार तथा पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हैं." अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है और इसमें सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है. एयरपोर्ट के परिचालन ढांचे में एक रनवे, एकीकृत टर्मिनल भवन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर शामिल हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...