T20 World Cup जीत पर फडणवीस का टीम इंडिया को सलाम, विपक्ष पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का जीवन एक ही परिवार की सेवा में बीत जाता है, वे देश चलाना या उसकी संप्रभुता बनाए रखना नहीं जानते.
Follow Us:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का जीवन एक ही परिवार की सेवा में बीत जाता है, वे देश चलाना या उसकी संप्रभुता बनाए रखना नहीं जानते. आज जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की है, उससे भारत की स्थिति काफी मजबूत है. टैरिफ युद्ध के दौरान भारत झुका नहीं बल्कि दृढ़ रहा और चुनौती का सामना किया. उन्होंने कहा कि एक परिवार की गुलामी करने वाले लोगों द्वारा इस तरह की बात करना हास्यास्पद है.
भारत की जीत पर सीएम फडणवीस ने दी टीम इंडिया को बधाई
मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारत के विश्व विजेता बनने पर कहा कि हम सभी बेहद खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर भारत का तिरंगा फहराया और चैंपियन बनी. मैं भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. विधानसभा और विधान परिषद में भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने वाला प्रस्ताव लाया जाएगा.
संजू सैमसन की तारीफ करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि संजू सैमसन ने जीत के लिए पिछले तीनों मैचों में जो योगदान दिया और कल के मैच में अभिषेक शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है. भारत पहली टीम है, जिसने तीसरी बार ये चैंपियनशिप जीती है. भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और भारतीय टीम को मैं दिल से बधाई देना चाहता हूं.
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
यह भी पढ़ें
बता दें कि रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत वर्ल्ड चैंपियन बना है. टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें