Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि आज, लखनऊ में होंगे कार्यक्रम, CM योगी भी होंगे शामिल

CM Yogi: शुक्रवार को लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

Image Source: UP Information Department
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 21 अगस्त (शुक्रवार) को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

हिंदू गौरव दिवस के रूप में किया जा रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है. जिसमें श्रद्धेय कल्याण सिंह के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रहित में उनके कार्यों को याद किया जाएगा. इस दौरान सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Loading Ad...

 इसमें बाबू जी के विचारों, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को भी स्मरण किया जाएगा . जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, बाबू जी बेटे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया समेत तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे. मौजूद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया, समाज के लोगों से पुनः अपील की गई कि वे 21 अगस्त को सुबह 10 बजे इकाना स्टेडियम पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करें.

Loading Ad...

योगी सरकार का बड़ा बदलाव, UP में राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, ई-पॉस से बिचौलियों पर लगा ब्रेक

एक्स पर अपने संदेश में सीएम योगी ने लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण', श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! श्रद्धेय 'बाबूजी' असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे. अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी. उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!"

Loading Ad...

 

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...