Advertisement
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी लोगो फरियाद, बच्ची को उच्च शिक्षा में मदद का दिया भरोसा
कुछ फरियादी ऐसे भी आए, जो सीधे ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि आपने जनपद के किस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी. इस पर कुछ फरियादियों ने कहा कि हम सीधे यहीं आ रहे हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान प्रदेश भर से आए लोगों से उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया.
छोटी बच्ची ने CM योगी से उच्च शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई
एक बच्ची ने मुख्यमंत्री से उच्च शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने लखनऊ के किसी संस्थान में प्रवेश दिलाने का आदेश दिया. पुलिस की अनसुनी व अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर सख्त सीएम योगी ने अफसरों को मॉनिटरिंग कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आदेश दिया.
Advertisement
लखनऊ की एक बच्ची अपनी बूढ़ी मां के साथ पहुंची. उसने बताया कि इंटरमीडिएट अच्छे अंक से उत्तीर्ण किया है. वह आगे बीटेक करना चाहती है, लेकिन धन के अभाव में दिक्कत हो रही है. सीएम योगी ने उसकी मार्कशीट देखी, फिर कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो. आपका प्रवेश किसी अच्छे संस्थान में कराया जाएगा. सरकार किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी. सकारात्मक संदेश पाकर प्रफुल्लित बेटी व मां ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.
Advertisement
मुख्यमंत्री ने फरियादियों के हर प्रकरण को सुना
विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री से पुलिस की हीलाहवाली और अवैध कब्जे को लेकर उचित कार्रवाई न होने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने हर प्रकरण को सुना, फिर शासन के अफसरों को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि इन मामलों की मॉनिटरिंग करिए. पीड़ित को न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराइए. सीएम ने पीड़ितों को जल्द ही समाधान के लिए आश्वस्त किया.
Advertisement
लोकहित, जनसेवा एवं सुशासन के प्रति पूर्णतः समर्पित मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
महाराज जी ने जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण… pic.twitter.com/1OYo1fkJmc— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 8, 2026यह भी पढ़ें
कुछ फरियादी ऐसे भी आए, जो सीधे ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि आपने जनपद के किस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी. इस पर कुछ फरियादियों ने कहा कि हम सीधे यहीं आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्मी बेतहाशा पड़ रही है. आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सबसे पहले अपनी शिकायतें जनपद, मंडल स्तर के अधिकारियों से करें. कई समस्याओं का समाधान वहीं से हो जाएगा.