Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर CM योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने पर खुश

CM योगी ने कहा, केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है. उन्होंने कहा, इससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी.

Image Source- File Photo/IANS
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को अभिनंदनीय बताया. उन्होंने दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिले इस उपहार की बधाई भी दी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को दी गई स्वीकृति अत्यंत अभिनंदनीय है. 

48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी यह वृद्धि 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों के आर्थिक हितों की रक्षा और उनके जीवन में सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिए गए इस तोहफे के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार जताया. 

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी स्वीकृति

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए अन्य फैसले को दूरदर्शी बताया. उन्होंने लिखा कि 10,000 करोड़ की लागत से वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए 'कंटेनर विनिर्माण संवर्धन योजना' (सीएमपीएस) को स्वीकृति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी. 

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बुनकरों को बड़ा तोहफा, सरकारी अस्पतालों में बिकेंगे यूपी में बने उत्पाद

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह योजना भारत में विश्वस्तरीय विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास, आयात पर निर्भरता में कमी और आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे भारत वैश्विक कंटेनर विनिर्माण और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा. मुख्यमंत्री योगी ने देश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...