Advertisement

Loading Ad...

CM योगी ने UP PCS-2024 में प्रतियोगियों को दी बधाई, टॉप 20 में OBC की मजबूत भागीदारी, एक्स पर पोस्ट कर दिया संदेश

PCS-2024 Result: इस बार चयन सूची में उत्तर प्रदेश के अलावा 10 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यूपी की परीक्षा प्रणाली अब राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक बन चुकी है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

PCS-2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित पीसीएस-2024 परीक्षा का परिणाम न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. इस बार चयन सूची में उत्तर प्रदेश के अलावा 10 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यूपी की परीक्षा प्रणाली अब राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक बन चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित “यूपी मॉडल” अब पूरे देश के लिए प्रेरणादायक मानक बन चुका है, जहाँ प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर मिलता है और मेहनत का सीधा परिणाम दिखाई देता है.

पारदर्शिता से बढ़ा आकर्षण

चयनित अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे 10 राज्यों के उम्मीदवारों की उल्लेखनीय उपस्थिति यह दर्शाती है कि यूपी की परीक्षाएं अब राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं. कुल 932 चयनित अभ्यर्थियों में 92.7% (864) उत्तर प्रदेश डोमिसाइल हैं, जबकि 7.3% (68) अन्य राज्यों के उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की, जो इस व्यवस्था की विश्वसनीयता का बड़ा प्रमाण है.

Loading Ad...

सबको समान अवसर

Loading Ad...

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश से 20 (2.15%), हरियाणा से 18 (1.93%), बिहार से 12 (1.29%), दिल्ली से 9 (0.97%) अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की. वहीं राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी अभ्यर्थियों का चयन हुआ. यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश की परीक्षा प्रणाली में स्थानीय और अन्य राज्यों के उम्मीदवार बराबरी से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.

हर जिले से प्रतिभा का उदय

Loading Ad...

जिला-वार विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के 75 में से 74 जिलों के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. लखनऊ (8.24%), प्रयागराज (5.34%), कानपुर नगर (4.52%), आगरा (3.02%) और अयोध्या (2.78%) टॉप 5 जिलों में शामिल हैं. वहीं, संभल, कन्नौज, कासगंज, महोबा और फतेहगढ़ जैसे छोटे एवं पिछड़े जिलों से भी अभ्यर्थियों की सफलता यह साबित करती है कि प्रणाली समावेशी और अवसर सभी तक समान रूप से पहुंच रहे हैं.

संतुलित सामाजिक प्रतिनिधित्व

वर्गवार आंकड़ों में स्पष्ट संतुलन दिखाई देता है. सामान्य वर्ग से 357, ओबीसी से 270, एससी से 186, ईडब्ल्यूएस से 97 और एसटी वर्ग से 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. टॉप 20 में 8 अभ्यर्थियों का ओबीसी वर्ग से होना यह दर्शाता है कि पिछड़े वर्ग के युवाओं को वास्तविक अवसर मिल रहा है. टॉप 5 में 80% महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति यह प्रमाणित करती है कि महिलाएं शीर्ष स्थानों पर मजबूती से अपनी जगह बना रही हैं.

Loading Ad...

अभ्युदय योजना का सकारात्मक प्रभाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत तैयार किए गए 43 अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2024 में सफलता पाई. यह दर्शाता है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को अब गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं. निःशुल्क कोचिंग, मेंटरशिप और प्रतिस्पर्धी माहौल ने इन अभ्यर्थियों को नई दिशा दी है, जिससे वे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सके.

मुख्यमंत्री का संदेश: मेहनत और पारदर्शिता का परिणाम

Loading Ad...

पीसीएस-2024 के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बधाई दी. उन्होंने कहा कि सफलता अभ्यर्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है.
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई कि वे प्रशासनिक सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाकर ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्व निभाएं. उन्होंने यूपीपीएससी की पारदर्शिता और निष्पक्षता की भी सराहना की, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं का विश्वास और मजबूत हुआ है.

प्रदेशभर में उत्साह और प्रेरणा

यह भी पढ़ें

पीसीएस-2024 के परिणाम के बाद प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है. सफल अभ्यर्थियों के घरों में खुशी का वातावरण है और परिजन व शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं. कई अभ्यर्थियों ने कठिन परिस्थितियों में निरंतर मेहनत कर यह सफलता हासिल की, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...