×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रामनगरी पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी और रामलला के चरणों में टेका माथा, संतों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया.

Author
20 Jun 2026
( Updated: 20 Jun 2026
10:45 AM )
रामनगरी पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी और रामलला के चरणों में टेका माथा, संतों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
Image Credits: @myogiadityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे. उन्होंने यहां विकास की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाई. यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया. 

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश
सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की. सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया. 

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया. मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें