जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM फडणवीस की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र के विकास प्रोजेक्ट्स पर हुई बड़ी चर्चा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सपोर्ट के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया.

Author
17 Aug 2026
( Updated: 17 Aug 2026
03:04 PM )
CM फडणवीस की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र के विकास प्रोजेक्ट्स पर हुई बड़ी चर्चा
Image Credit: IANS
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी. 
 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात    

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.''

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी.

विभिन्न विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement

सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य के विभिन्न विकास प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को देश की विकास यात्रा में अग्रणी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह भी किया.

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कहा धन्यवाद 

Advertisement

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सपोर्ट के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया.

सीएम फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''नई दिल्ली में आज मैंने देश के लोकप्रिय और भारत के वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हमने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की. मैंने उन्हें कई विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और केंद्र-राज्य की संयुक्त परियोजनाओं के लिए भारत सरकार से और सहयोग का अनुरोध भी किया.''

उन्होंने आगे बताया कि हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री से मिलना प्रेरणादायक रहा और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार और बहुमूल्य मार्गदर्शन तथा महाराष्ट्र को मजबूत समर्थन देने के लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा.''

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें