Advertisement

Loading Ad...

पौड़ी गढ़वाल को CM धामी की बड़ी सौगात, 110 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण फैसले ले चुकी है.

Image Credits: X/@ukcmo
Loading Ad...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान जनपद को बड़ी सौगात देते हुए डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी की. साथ ही जनपद के लिए 110 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी बड़ी सौगात 

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन कर वहां स्थापित विज्ञान आधारित गतिविधियों, इंटरएक्टिव मॉडलों और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षण और नवाचार का केंद्र बनेगा. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ऐसे संग्रहालय बच्चों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की भावना और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Loading Ad...

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने घोषणा की कि कंडोलिया महोत्सव को अब राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है.

पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है. युवाओं के हितों की रक्षा के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी गई हैं.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण फैसले ले चुकी है. उन्होंने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...