×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CII Summit 2026: योगी सरकार के विकास मॉडल से प्रभावित उद्योग जगत, यूपी की बदली तस्वीर की सराहना

CII Summit 2026: समिट में आए प्रतिनिधियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बनाई है. उद्योग जगत ने माना कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी ने आर्थिक और प्रशासनिक सुधार के जरिए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है.

Author
12 May 2026
( Updated: 12 May 2026
01:30 PM )
CII Summit 2026: योगी सरकार के विकास मॉडल से प्रभावित उद्योग जगत, यूपी की बदली तस्वीर की सराहना
Image Source: UP Information Department
Advertisement

CM Yogi: सीआईआई एनुअल बिजनेस समिट-2026 में देशभर से आए उद्योगपति, निवेशक और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की जमकर तारीफ की. समिट में आए प्रतिनिधियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बनाई है. उद्योग जगत ने माना कि पिछले कुछ वर्षों में यूपी ने आर्थिक और प्रशासनिक सुधार के जरिए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है.

यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना तेजी से विकसित हुई है, निवेश और व्यापार को नई दिशा मिली है. बनर्जी ने यह भी कहा कि विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल गवर्नेंस, नगरीय विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में यूपी ने कई नई पहल की हैं, जिसने राज्य को एक नई दिशा और पहचान दी है.

Advertisement

फिनोमिनल ट्रांसफॉर्मेशन की मिसाल

सीआईआई के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में “फिनोमिनल ट्रांसफॉर्मेशन” देखने को मिला है. उनका कहना था कि अब उद्योग जगत यूपी को पूरी तरह से अलग नजरिए से देख रहा है. मेमानी ने यह भी बताया कि अब देश और विदेश के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह रास्ता और मजबूत होगा. उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली की भी सराहना की.

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने बदली तस्वीर

Advertisement

यह भी पढ़ें

समिट में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी बड़ी परियोजनाओं का विशेष उल्लेख किया गया. राजीव मेमानी ने कहा कि इन परियोजनाओं ने उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और औद्योगिक संभावनाओं को पूरी तरह बदल दिया है. उन्होंने कहा कि जब लोग उत्तर प्रदेश से होकर यात्रा करते हैं, तो उनकी सोच और नजरिया पूरी तरह बदल जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें