×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बड़े अत्याचार किए थे

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "आपातकाल का दौर हमारे इतिहास का एक काला अध्याय है. भीमराव अंबेडकर और संविधान समिति की ओर से देश को संविधान दिया गया"

Author
29 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:13 AM )
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने बड़े अत्याचार किए थे
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित महिला मॉक संसद में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल के 50 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल देश के लिए "काला दिन" था.

आपातकाल के दौरान महिलाओं ने निभाई लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपातकाल के दौरान महिलाओं ने लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका निभाई और अत्याचारों का डटकर सामना किया. महिलाओं ने राष्ट्रहित में जो योगदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता.

PM मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि हरियाणा भी विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना अतुलनीय योगदान निभा रहा है.

कांग्रेस ने सत्ता की लालच में संविधान को तार-तार किया 

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "आपातकाल का दौर हमारे इतिहास का एक काला अध्याय है. भीमराव अंबेडकर और संविधान समिति की ओर से देश को संविधान दिया गया. आजादी के बाद से देश संविधान के अनुरूप चल रहा था. 25 जून 1975 के दिन देश में भूचाल नहीं आया था और युद्ध जैसी कोई स्थिति भी नहीं थी, लेकिन अपनी राजनीतिक इच्छा पूरी करने और सत्ता की लालच में संविधान को तार-तार कर दिया गया."

Advertisement

कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं किया 

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कभी भी माननीय न्यायालय के फैसलों का सम्मान नहीं किया. कांग्रेस ने कभी भी माननीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जैसे हमारे संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं किया और न ही उन्होंने लोकतंत्र का सम्मान किया. कांग्रेस ने कभी भी प्रधानमंत्री के पद का सम्मान नहीं किया, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना है.

CM सैनी ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना 

Advertisement

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो "युवराज" उस पवित्र संविधान को लेकर जनसभाओं में लोगों के बीच जा रहे थे, उन्हें कम से कम अपने गिरेबां में देखना चाहिए. ये लोग शीशे में अपना चेहरा देखते हैं और शीशे को खराब कहते हैं, शीशा खराब नहीं चेहरा खराब होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें