×
जिस पर देशकरता है भरोसा

BSF हेडक्वार्टर से आर्मी कैंप तक धमाके..सेना के जवान का बेटा हुआ अरेस्ट, खालिस्तानी पोस्ट वायरल, NIA ने संभाली कमान

Blasts from BSF Headquarters to Army Camp: जालंधर में हुए इस धमाके में यह बताया जा रहा हैं कि स्कूटी पर दो लोग आए और कुछ विस्फोटक छोड़ कर भाग गए. विस्फोट इतना जोरदार था कि वहां लगी टीन शेड और दीवार को नुक्सान पंहुचा. पुलिस और बीएसएफ तुंत मौके पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने सारा साबुत इक्कठा करना शुरू कर दिया..

Author
06 May 2026
( Updated: 06 May 2026
01:43 PM )
BSF हेडक्वार्टर से आर्मी कैंप तक धमाके..सेना के जवान का बेटा हुआ अरेस्ट, खालिस्तानी पोस्ट वायरल, NIA ने संभाली कमान
Image Source: IANS Screengrab
Advertisement

Blasts from BSF Headquarters to Army Camp: पंजाब के जांलधर और अमृतसर में मंगलवार की रात कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हक्का -बक्का कर दिया. जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के सामने अचानक जोरदार धमाका हुआ..इस धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग डर गए और सभी की नींद टूट गई..हालांकि, इस हमले में किसी के मरने या घालय होने की खबर नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा बलों और आम लोगों की चिंता बहुत बढ़ गई हैं. जालंधर में हुए इस धमाके में यह बताया जा रहा हैं कि स्कूटी पर दो लोग आए और कुछ विस्फोटक छोड़ कर भाग गए. विस्फोट इतना जोरदार था कि वहां लगी टीन शेड और दीवार को नुक्सान पंहुचा.  पुलिस और बीएसएफ तुंत मौके पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने सारा साबुत इक्कठा करना शुरू कर दिया.. 

अमृतसर में ग्रेनेड हमला

जालंधर के धमाके के कुछ ही समय बाद रात को अमृतसर में भी कुछ ऐसा हुआ.. खासा इलाके में स्थित एक आर्मी कैंप पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने ग्रेनेड फेंका.यह ग्रेनेड दीवार से टकराकर फटा. धमाके से बाउंड्री वॉल और टिन शेड को नुकसान हुआ, लेकिन किसी को चोट नहीं आई..
एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि फॉरेंसिक टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तुरंत जांच में जुट गए.अब तक के सबूत यह संकेत दे रहे हैं कि इन धमाकों में आईईडी यानी इंस्ट्रक्शन-डिवाइस का इस्तेमाल किया गया.

जालंधर धमाके में हिरासत में लिए गए

Advertisement

जालंधर धमाके में जिस एक्टिवा का इस्तेमाल हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की थी. उनका बेटा गुरप्रीत सिंह, जो कूरियर का काम करता है, रात को एक्टिवा खड़ी करके कुछ पार्सल देने गया था. पुलिस ने गुरप्रीत और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है. स्कूटी में आग लगने के बाद ही धमाका हुआ, यह जानकारी पुलिस ने साझा की है. पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से जांच में लगे हुए हैं. फॉरेंसिक टीमें सबूतों का विश्लेषण कर रही हैं ताकि यह साफ हो सके कि धमाका किसने और कैसे किया.

खालिस्तानी संगठन का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट में खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि यह हमला “ऑपरेशन नवा सवेरा” का हिस्सा है. खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने धमकी भी दी है कि यह हमला तब तक जारी रहेगा जब तक उनके शहीद रणजीत सिंह का बदला पूरा नहीं होता. हालांकि, पुलिस ने इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

आम लोगों की चिंता और सुरक्षा बढ़ाई गई

Advertisement

यह भी पढ़ें

इन धमाकों के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बीएसएफ और पुलिस लगातार गश्त कर रहे हैं और फॉरेंसिक टीम लगातार जांच कर रही है। आम लोग डर के मारे रात को घरों में ज्यादा समय बिता रहे हैं. इन घटनाओं ने यह दिखा दिया कि हमारी सुरक्षा कितनी नाजुक है और इसके पीछे खतरनाक तत्व किस तरह काम कर सकते हैं. लेकिन, यह भी देखा गया कि हमारे सुरक्षा बल हर हाल में तेजी से स्थिति को संभाल रहे हैं और आम लोगों की जान बचा रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें