जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BJP मेयर ने राखी बांधने के लिए हजारों महिलाओं को बुलाया, कार्यक्रम में मची भगदड़, एक महिला की मौत

ये कार्यक्रम बरेली मेयर और BJP नेता उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ गौतम का था. जो रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था. ब

Author
28 Aug 2026
( Updated: 28 Aug 2026
05:30 PM )
BJP मेयर ने राखी बांधने के लिए हजारों महिलाओं को बुलाया, कार्यक्रम में मची भगदड़, एक महिला की मौत
Image Source- Screengrab/Video
Advertisement

UP के बरेली में रक्षाबंधन की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब राखी सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. दरअसल, बड़ी संख्या में महिलाएं बरेली क्लब में रक्षाबंधन के कार्यक्रम में पहुंची थीं. 

ये कार्यक्रम बरेली मेयर और BJP नेता उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ गौतम का था. जो रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था. बरेली क्लब में हुए इस कार्यक्रम में मेयर ने महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें तोहफे में साड़ी और अन्य सामान बांटा. इसी दौरान कार्यक्रम में अव्यवस्था की स्थिति बन गई जो बाद में भगदड़ में बदल गई. 

बेहोश होकर गिरने लगीं थी महिलाएं

बताया जा रहा है साड़ी लेने के लिए बरेली क्लब में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान गर्मी के कारण लोगों को घुटन होने लगी थी. हालात भगदड़ जैसे हो गए. कुछ महिलाएं वही पर बेहोश होकर गिर पड़ीं. आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इनमें से तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से एक महिला की मौत हो गई. रक्षाबंधन के कार्यक्रम में महिला की मौत के बाद आयोजकों और इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं. 

20 हजार से ज्यादा महिलाओं के आने का दावा 

Advertisement

दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा महिलाएं पहुंच गई थीं. सबसे पहले साड़ी लेने के लिए महिलाओं में होड़ सी मच गई, आगे जाने के चक्कर में महिलाओं में धक्का-मुक्की होने लगी. भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद कुछ महिलाएं नीचे गिर गईं. 

मृतका की पहचान मधु सिंह के रूप में हुई है. वह BJP पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजन तोमर की मामी बताई जा रही हैं. गरीबी और घुटन के बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. मधु सिंह की मौत के बाद कार्यक्रम स्थल पर चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है मेयर उमेश गौतम ने BJP नेता राजन गौतम को 15 महिलाओं को लाने के लिए पास दिए थे. इन्हीं के साथ मधु सिंह आईँ थी. कार्यक्रम में हजारों महिलाओं को बुलाया गया लेकिन अंदाजा नहीं था कि भीड़ इतनी बढ़ जाएगी और हालात बेकाबू हो जाएंगे. आयोजकों के लिए इतनी भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया और कार्यक्रम स्थल पर दबाव बढ़ने लगा. 

यह भी पढ़ें- CM योगी का रक्षाबंधन पर खास अंदाज, बच्चियों से बंधवाई राखी और दिए उपहार; सेल्फी भी ली

Advertisement

वहीं, कार्यक्रम में अफरा-तफरी के बीच कई बच्चे भी अपनों से बिछड़ गए. मंच से उन बच्चों के लिए लगातार एनाउंसमेंट की गई. जबकि कुछ बेहोश हुए बच्चों को भी हॉस्पिटल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें

इस मामले में मृतका के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है. मेयर के इस कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था के बाद कई सवाल खड़े हो गए. क्या आयोजक इतनी भीड़ के लिए तैयार थे? अगर हां तो फिर अव्यवस्था क्यों फैली? भीड़ को नियंत्रित करने और मेडिकल इंतजाम क्या थे? तमाम सवालों के जवाब प्रशासनिक जांच के बाद ही मिलेंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें