बंगाल में BJP प्रचंड जीत की ओर! PM मोदी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, बिहार चुनाव के बाद किया था ऐसा ऐलान
Modi Viral Video: बंगाल में BJP लगातार बढ़त बनाए हुए है. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर एक बड़ा दावा किया था. जानिए उन्होंने क्या कहा था.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था.
PM मोदी का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जश्न के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, “गंगा जी बिहार से बंगाल तक बहती है. बिहार की जीत ने पश्चिम बंगाल में विजय का रास्ता खोल दिया है”. अब जबकि शुरुआती रुझान पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं, प्रधानमंत्री का यह बयान राजनीतिक हलकों में तेजी से वायरल हो रहा है. भाजपा का हाई-एनर्जी चुनाव अभियान, जिसमें पीएम मोदी की व्यापक जनसभाएं और संपर्क अभियान शामिल रहे, उसका असर साफ तौर पर नजर आ रहा है.
''गंगा जी बिहार से होकर ही बंगाल पहुंचती हैं...'' बिहार में प्रचंड जीत के बाद ही पीएम @narendramodi जी ने पहले ही कर दी थी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की महाविजय की भविष्यवाणी. खूब वायरल हो रहा Video#electionresult2026 #BengalResult #Modi #Mamata pic.twitter.com/cbwlyqVOl6
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) May 4, 2026
बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने के करीब
अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार होगा जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. सोमवार को मतगणना के पहले तीन घंटों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे नजर आई. दोपहर 12:30 बजे तक 293 में से 266 सीटों के रुझान उपलब्ध थे, जिनमें भाजपा 173 सीटों पर आगे थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं लेफ्ट फ्रंट-एआईएसएफ एक सीट और एजेयूपी भी एक सीट पर आगे थी.
भवानीपुर में ममता बनर्जी और नंदीग्राम में सुवेंदु आगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं अधकारी पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम सीट से भी आगे चल रहे हैं, जहां से वे इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं.
नतीजों के बाद संयम और शांति बनाए रखने की अपील
इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जीत का जुलूस निकालने से पहले जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे आधिकारिक परिणाम आने के बाद संयम बनाए रखें और किसी भी तरह की हिंसा से बचें.
फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान
यह भी पढ़ें
निर्वाचन आयोग ने इस बार एहतियात के तौर पर राज्य में 700 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती अनिश्चितकाल के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है, ताकि 2021 जैसी पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं को रोका जा सके. इसके अलावा दक्षिण 24 परगना जिले की फल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा, जबकि इसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें