Advertisement

‘मंत्री जी के जवाब से संतुष्ट नहीं’ बीजेपी MLA मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में उठाए सवाल, सन्न रह गए स्वास्थ्य मंत्री

बिहार विधानसभा की कार्यवाही उस वक्त दिलचस्प मोड़ में पहुंच गई, जब जानी-मानी लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने BJP के मंत्री से ही सवाल पूछे और मंत्रीजी से मिले जवाबों पर असहमति भी जताई.

लोकसभा-विधानसभा में आपने पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी, बहस और असहमति देखी होग, लेकिन क्या सत्ता पक्ष के ही नेताओं को अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते देखा है. बिहार विधानसभा में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. जब BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने मंत्री के काम-काज पर नाखुशी जताई. 

बिहार विधानसभा की कार्यवाही उस वक्त दिलचस्प मोड़ में पहुंच गई, जब जानी-मानी लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने BJP के मंत्री से ही सवाल पूछे और मंत्रीजी से मिले जवाबों पर असहमति भी जताई. दरअसल, मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा, कागजों पर जो 'सब ठीक’ बताया जा रहा है, धरातल पर वो सच्चाई से ठीक उलट है. 

‘स्वास्थ्य व्यवस्था सिमटी हुई’

मैथिली ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से अस्पतालों की खराब हालत पर लिखित जवाब को भी खारिज कर दिया. उन्होंने भरी विधानसभा में कहा, ‘मंत्री जी के जवाब में लिखा है कि भवन जर्जर नहीं है, बस मरम्मत चाहिए. लेकिन मैं खुद वहां गई हूं, भवन पूरी तरह जर्जर है और एक छोटे से कमरे में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था सिमटी हुई है.’ 

देखें मैथिली ठाकुर का दमदार Video 

मैथिली ने बताया कि पहले वहां दो-दो MBBS डॉक्टर थे, लेकिन अब सिर्फ आयुष डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा है. उन्होंने 40 से 50 हजार लोगों की आबादी के लिए कम से कम दो MBBS डॉक्टरों की मांग की है. अस्पताल अलीनगर और घनश्यामपुर जैसे दो प्रमुख प्रखंडों के केंद्र में स्थित है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- लालू के लाल तेज प्रताप यादव ने जिन पांच 'जयचंदों' का पहली बार खुलकर लिया नाम, वो आखिर हैं कौन, जानें

मैथिली के इस अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने अपने क्षेत्र की बदहाली के दावों की हकीकत खुद बयां की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि आप खुद एक बार अस्पताल का अवलोकन कराएं, स्थिति क्लियर हो जाएगी. हालांकि इस दौरान मैथिली ठाकुर ने सत्ता के साथ संतुलन भी बैठाया. उन्होंने मंत्री मंगल पांडे से कहा,  वे बचपन से मंत्री मंगल पांडे को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हुए देख रही हैं, इसलिए यह प्रश्न नहीं बल्कि एक 'निवेदन' है कि जनहित में इस अस्पताल का कायाकल्प किया जाए. सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर का ये वीडियो छाया हुआ है. लोग इस अंदाज को सकारात्मक और दमदार पहलू के तौर पर देख रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →