Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कश्मीर में फिर पहलगाम जैसा आतंकी हमला, पहले नाम पूछा फिर दो हिंदू मजदूरों को मारी गोली

Terror Attack in Kashmir: कुलगाम जिले में आंतकियों ने दो हिंदू प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए गाली मार दी. इस हमले में एक मजदुर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

Image Source: Nissar nice Malik/IANS
Loading Ad...

Terror Attack in Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां आंतकियों ने दो हिंदू प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए गाली मार दी.एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने भी शनिवार को दम तोड़ दिया. दोनों मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर कश्मीर पहुंचे थे और एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे. लेकिन आतंकियों ने उनकी पहचान के आधार पर उन्हें अपना निशाना बना लिया. इस घटना ने एक बार फिर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

पहले नाम पूछा, फिर दोनों को अलग कर मारी गोली

सूत्रों के अनुसार, हमले के समय वहां कई बाहरी मजदूर मौजूद थे. आतंकियों ने पहले सभी से उनके नाम पूछे और पहचान की. इसके बाद दो हिंदू मजदूरों को बाकी लोगों से अलग किया गया. कुछ ही देर बाद दोनों पर बेहद करीब से गोलियां चला दी गईं. जिस तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसे पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. उस हमले में भी आतंकियों ने लोगों की पहचान करने के बाद उन्हें निशाना बनाया था. इस वजह से जांच एजेंसियां इस घटना को भी उसी तरह की साजिश मानकर जांच कर रही हैं

Loading Ad...

 

अधिकारियों के मुताबिक, हमले में घायल दोनों मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन 24 वर्षीय दीपक रात्रे ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया. वहीं 28 वर्षीय बोपिंदर की हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन उसने भी शनिवार को दम तोड़ दिया. पहले उसे जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण बाद में श्रीनगर के एसकेआईएमएस सौरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था. 

Loading Ad...

पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम! सेना ने जम्मू में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बॉर्डर के पास कर रहा था रेकी

दो आतंकियों पर शक, जांच एजेंसियां हर पहलू खंगाल रही हैं

सूत्रों का कहना है कि इस हमले में दो आतंकियों के शामिल होने की आशंका है. इनमें एक स्थानीय आतंकी और दूसरा विदेशी आतंकी बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है. शुरुआती जांच में मोहम्मद लतीफ का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ में शामिल हुआ था. इसी संगठन का नाम पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले में भी सामने आया था. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां अभी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

Loading Ad...

दस दिन पहले भी हुआ था आतंकी हमला

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. कुलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है.

 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

Input - IANS 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...