जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम! सेना ने जम्मू में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बॉर्डर के पास कर रहा था रेकी

दावा है कि यह ड्रोन चाइना निर्मित था और भारतीय सीमा इलाके में निगरानी कर अहम जानकारी जुटा रहा था, खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना ने पहले ही ढेर कर दिया.

Author
31 Jul 2026
( Updated: 31 Jul 2026
07:24 PM )
पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश नाकाम! सेना ने जम्मू में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बॉर्डर के पास कर रहा था रेकी
Image Source- IANS
Advertisement

जम्मू के खौर सेक्टर में सेना ने अपनी मुस्तैदी से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सुरक्षाबलों की सतर्कता ने सीमा पार से बड़ी साजिश की आशंका को नाकाम कर दिया है. जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. 

जानकारी के मुताबिक, यह ड्रोन खौर सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि करता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद सेना ने इस पर अपनी नजर पैनी कर ली. कुछ ही देर में सेना ने इसे निष्क्रिय कर दिया. दावा है कि यह ड्रोन भारतीय सीमा इलाके में निगरानी कर अहम जानकारी जुटा रहा था. 

चीन निर्मित ड्रोन पाकिस्तान के लिए कर रहा था रेकी!

Advertisement

इससे पहले की ड्रोन के जरिए सीमा पार अहम साक्ष्य पहुंचते सेना ने खतरे का भांपते हुए इसे पहले ही मार गिराया. सेना का निशाना बनते ही ड्रोन जमीन पर आ गिरा. इसके बाद सेना ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया. इसके साथ ही मौके पर यूएवी की तकनीकी और फोरेंसिक जांच भी की जा रही है. सेना के सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन चीन में बनाया गया था. संभव है कि पाकिस्तान भारत की खूफिया जानकारी जुटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा हो. 

यह पहला मौका नहीं है जब सीमा पार से ड्रोन वाली साजिश को जवानों ने नाकाम किया है. इससे पहले जम्मू कश्मीर समेत बॉर्डर वाले राज्य जैसे पंजाब और राजस्थान में भी कई बार पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन को पकड़ा गया है. पाकिस्तान इसका इस्तेमाल सीमा पार से नशा तस्करी में भी करता है. 

राजौरी में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल के अंदर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. सुरक्षा बलों के मुताबिक, वहां से राशन और खाना पकाने के बर्तन वगैरह बरामद किए गए हैं. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना गुरुवार शाम को जिले के थानामंडी इलाके के बंगाई जंगल में तलाशी अभियान के दौरान मिला. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम यह तलाशी अभियान चला रही थी. इलाका बेहद घना है और चारों तरफ घनी झाड़ियां और ऊंचे पेड़ हैं. इसी की आड़ छिपकर आतंकियों ने अपना अस्थायी ठिकाना बना रखा था. जांच करने पर इसका खुलासा हुआ. 

जवानों ने क्या-क्या बरामद किया? 

उन्होंने बताया कि जब्त की गई चीजों में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू, एक लाइटर, एक प्लास्टिक शीट, एक पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और एक प्लास्टिक की बोतल शामिल हैं. ठिकाना मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी की जा चुकी है. आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है. जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘हिंसक भीड़ ने घसीटा, वो दर्दनाक पल...’ प्रदर्शन में घायल जवानों के परिजनों का छलका दर्द, पुलिस सुरक्षा पर की बड़ी मांग

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश किया है. हाल ही में सुरक्षाबलों को एक दूर-दराज इलाके में ठिकाना मिला था. वहां इस्तेमाल के लिए तैयार आईईडी, कपड़े और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें