Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पारिवारिक कलह के बीच 'बड़े पापा' बनने पर तेज प्रताप यादव ने दी प्रतिक्रिया, तेजस्वी को बधाई देते हुए कहा- भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है. इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी है.

Loading Ad...
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है. इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बधाई देने वालों में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी है.

मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ - तेजप्रताप यादव 

लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,  "श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. छोटे भाई तेजस्वी यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार."
बता दें कि पारिवारिक कलह के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी को बधाई दी है. तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच लालू यादव और राबड़ी देवी ने भी पोते के लिए अपनी खुशी जाहिर की है. 

तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पोते पर प्यार लुटाते हुए लिखा, कि "बाबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद."
दिसंबर 2021 में तेजस्वी-राजश्री ने रचाई शादी 

इससे पहले 2023 में राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था. बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था. नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी. तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने तुरंत व्याह रचा ली थी.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...