Advertisement
TMC में भगदड़ के बीच किधर जाएंगे ‘सिंगर’ सांसद, बाबुल सुप्रियो ने कर दिया क्लियर, CM सुवेंदु अधिकारी पर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियों ने दलबदली और TMC में टूट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि मीडिया में उनको लेकर कई अटकलें चल रही हैं, उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वे किस खेमे में हैं?
Advertisement
तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफा का सिलसिला जारी है. सुखेंदु शेखर और सुष्मिता देव के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने भी इस्तीफा दे दिया है. उधर TMC के ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायक टूटकर अलग गुट बना चुके हैं. इस बीच TMC के एक सांसद की चर्चा भी हो रही है वो हैं बाबुल सुप्रियो, जो कभी BJP में थे, उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वह किस खेमे में हैं. जिस पर उनका जवाब आ गया है.
बाबुल सुप्रियों ने दलबदली और TMC में टूट पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है, मीडिया लगातार उनसे यह ही सवाल पूछ रहा है कि वे किस ओर हैं, क्या वे भी पाला बदल लेंगे. जिससे वे थक चुके हैं. सुप्रियो ने साफ किया कि वह पूरी तरह उस पार्टी और नेतृत्व के साथ खड़े हैं, जिसके साथ वर्तमान में जुड़े हुए हैं. यानी TMC छोड़कर जाने की अटकलों को सुप्रियो ने पूरी तरह खारिज किया है.
बाबुल सुप्रियो ने CM सुवेंदु अधिकारी पर क्या कहा?
Advertisement
बाबुल सुप्रियो ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान करना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है. इसी भावना के तहत वह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के साथ तालमेल बनाकर अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.
Advertisement
कौन हैं बाबुल सुप्रियो?
बाबुल सुप्रियो राजतेना होने से पहले सिंगर और एक्टर हैं. पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा में जन्में बाबुल सुप्रियो ने कई हिट बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है.
Advertisement
बाबुल सुप्रियो साल 2014 और 2019 में BJP के टिकट पर आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. केंद्र सरकार में उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जैसी जिम्मेदारी दी गई थी.
साल 2021 में सुप्रियो BJP छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में आए. इसके बाद 2022 बंगाल चुनावों में विधायक बने. पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के कैबिनेट मंत्री भी रहे. मौजूदा समय में वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद हैं.
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
Advertisement
यह भी पढ़ें
हाल ही में बाबुल सुप्रियो ने BJP को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह भारतीय जनता पार्टी में थे, तो उनके गाना गाने और परफॉर्म करने पर एक तरह की पाबंदी लगा दी गई थी. उन्होंने कहा, ‘BJP में रहते हुए उनका सिंगिग करियर पूरी तरह थम गया था, लेकिन साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्हें फिर से अपनी आवाज को दुनिया तक पहुंचाने की आजादी मिली है.’