जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'चुनाव करीब आते ही अखिलेश को आई अयोध्या की याद', कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना

अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उनपर निशाना साधा है.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
09:50 AM )
'चुनाव करीब आते ही अखिलेश को आई अयोध्या की याद', कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव करीब आते ही उन्हें अयोध्या की याद आने लगी है. राजभर ने अखिलेश यादव की राम मंदिर दर्शन की संभावित योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन सद्बुद्धि तो आई.

संतों ने अयोध्या के विकास और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ, बोले, योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

राजभर ने दी मथुरा-काशी भी जाने की सलाह

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ''अखिलेश जी, सुना है आप अयोध्या जा रहे हैं? क्या अब महसूस हो रहा है कि चुनाव बेहद करीब आ गया है?''  राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें मथुरा और काशी जाने की तारीखों की भी घोषणा करने की सलाह दी.

Advertisement

कई बार सवाल उठा चुके हैं राजभर

यह भी पढ़ें

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर कई बार अखिलेश यादव से राम मंदिर ना जाने को लेकर सवाल कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अखिलेश अयोध्या जाते हैं, लेकिन हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन नहीं करते. वाराणसी जाने के बावजूद उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन नहीं किए. राजभर ने कहा था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि राम ही कृष्ण हैं और कृष्ण ही राम हैं, तो दर्शन करने में क्या परेशानी है?

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें