जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

संतों ने अयोध्या के विकास और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ, बोले, योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहा कि अयोध्या में आज जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण संभव हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं.

Author
08 Nov 2026
( Updated: 08 Nov 2026
12:02 PM )
संतों ने अयोध्या के विकास और दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ, बोले, योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
Image Credit: Facebook/MYogiAdityanath
Advertisement

अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया. उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए. इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की.

“योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति”

सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं. वहीं, हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज देश-विदेश में अयोध्या का नाम हो रहा है.

कोप भवन में बैठे मंथरा और मारीच भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिशें रच रहे : CM योगी

Advertisement

श्रीमहंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने की CM योगी की तारीफ 

उदासीन आश्रम के श्रीमहंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को नया आकार दिया है. वैदेही वल्लभ पुंज बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री पर रामलला की विशेष कृपा है. उन्होंने कहा कि वे सिंधु हैं और उनके बारे में जो बोला जाए वह बिंदु है.

यह भी पढ़ें

वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहा कि अयोध्या में आज जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण संभव हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं. महंत ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर जीतेगी जिससे अयोध्या का और अधिक विकास होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें