Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बाल-बाल बचे एक्टर टाइगर श्रॉफ, मुंबई में अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, ये वारदात उस वक्त हुई जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे. उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी.

Image Source- IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी की. गोलीबारी में एक्टर का ड्राइवर घायल हो गया. हालांकि टाइगर को गोली नहीं लगी. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये वारदात उस वक्त हुई जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास थे. उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की. बदमाशों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी. 

ऑटो रिक्शा वाले को गोली लगी 

Loading Ad...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने जब टाइगर की गाड़ी पर गोली चलाई तो उसके पास मौजूद ऑटो रिक्शा वाले को भी गोली लगी. हालांकि घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा दिया गया. इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं उन्हें गोली नहीं लगी है. अज्ञात हमलावरों ने यह गोली चलाई है.

इस घटना के बाद मुंबई की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि फायरिंग एक एक्टर पर हुई है जो पहले से सुरक्षा घेरे में रहते हैं. ऐसे में बाइक सवार बदमाश आकर गोली चला देते हैं तो मामला काफी गंभीर हो जाता है. 

Loading Ad...

पुलिस ने तेज की जांच

मुंबई पुलिस के आधिकारिक संदेश में बताया गया कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है. आगे की जांच जारी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. मुंबई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कई लोगों से पूछताछ की है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में रंगदारी के एंगल से भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आरती के समय किया कुछ ऐसा, लोगों ने उठाए सवाल, एक्टर की लगा दी क्लास

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...