×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

असम में भगवा लहर- शुरूआती रूझानों में BJP को मिला पूर्ण बहुमत, CM हिमंत बिस्वा सरमा प्रचंड जीत की ओर

Assam Election Results: असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस और AIUDF काफी पीछे छूट गए हैं.

असम में भगवा लहर- शुरूआती रूझानों में BJP को मिला पूर्ण बहुमत, CM हिमंत बिस्वा सरमा प्रचंड जीत की ओर
Image Source: IANS
Advertisement

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनने के संकेत दे दिए हैं. शुरुआती रुझानों में भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक 126 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं. रुझानों में भाजपा 78 विधानसभा सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे है. वहीं, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) को दो सीटों पर बढ़त मिली है.

हिमंत बिस्वा सरमा भारी मतों से आगे, गौरव गोगोई पीछे

जालुकबारी सीट पर रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी बढ़त बनाए हुए हैं. वे लगभग 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट से पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई शुरुआती रुझानों में 9 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं.

असम में 40 केंद्रों पर मतगणना जारी

असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 केंद्रों पर मतगणना की जा रही है. अधिकारियों ने बड़े निर्वाचन क्षेत्रों वाले जिलों में विशेष व्यवस्था की है. नगांव में मतगणना तीन अलग-अलग स्थानों पर हो रही है, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में प्रत्येक में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

Advertisement

126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में

राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 59 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे, जिसके बाद भाजपा ने 90 उम्मीदवार उतारे. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा.

असम गण परिषद के 26 उम्मीदवार मैदान में 

एनडीए सहयोगियों में, असम गण परिषद ने 26 उम्मीदवार उतारे, जबकि बोडो पीपुल्स फ्रंट ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा. विपक्षी गठबंधन में राइजर दल ने 13 उम्मीदवार उतारे, असम जातीय परिषद ने 10, माकपा ने तीन और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा.

कई दलों और निर्दलीयों में कड़ा मुकाबला

Advertisement

यह भी पढ़ें

चुनाव मैदान में शामिल अन्य पार्टियों में आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल शामिल हैं, जिन्होंने 18-18 सीटों पर चुनाव लड़ा. तृणमूल कांग्रेस ने 22 और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें