Advertisement

Loading Ad...

क्या रियान पराग होंगे बैन? ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कप्तान रियान पराग का वीडियो वायरल

IPL 2026 के एक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 5 विकेट से हराया, लेकिन जीत के बाद चर्चा टीम की नहीं बल्कि कप्तान पराग के एक वायरल वीडियो की हो रही है। इस वीडियो में पराग को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

(Photo: IANS)
Loading Ad...

IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब और राजस्थान के बीच खेला गया जहां राजस्थान ने पंजाब को 5 विकेट से उनके ही घर चंडीगढ़ में हार का स्वाद चखा दिया. यह पंजाब की IPL 2026 में पहली हार थी.वहीं मैच जीतने के बाद कप्तान रियान पराग की जमकर तारीफ होनी चाहिए थी, लेकिन मैच के बाद उन्हें बुरी तरीके से ट्रॉल होते देखा गया. यह घटना दूसरी पारी का है जहां रियान पराग को एक कैमरे में वापिंग करते हुए कुछ पलों को रिकॉर्ड कर लिया गया.

क्या है रियान पराग का वेपिंग मामला?

दूसरे इनिंग्स के 16वें ओवर में पराग को एक ऐसे डिवाइस के साथ कैमरे के कैद किया गया जो कि वैप जैसी नजर आ रही थी. उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरफ फेल गई, जिससे कई क्रिकेट फैंस ने चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की. इस पल ने और भी ध्यान आकर्षित किया क्योंकि यह ठीक तब हुआ जब पराग आउट होकर राजस्थान के ड्रेसिंग रूम में रेस्ट कर रहे थे. कप्तान पराग ने 16 गेंदों के 29 रन की पारी खेली थी. 

Loading Ad...

भारत में प्रतिबंधित है, ई- सिगरेट/वेप 

Loading Ad...

भारत सरकार ने सितंबर 2019 में ई सिगरेट/वेप पर अधिनियम (PECA) 2019 तहत वेप सिगरेट के निर्माण खरीद ,बिक्री,आयात,निर्यात,और विज्ञापन सभी गैरकानूनी हैं। ई सिगरेट भले ही दूसरे सिगरेट के मुकाबले काफी अलग है लेकिन इसकी लत युवाओं में काफी तेजी से फैलने की वजह से इसे भारत में प्रतिबंधित किया गया था.आम सिगरेट बनाते समय उसके अंदर तंबाकू का प्रयोग होता है लेकिन वैप बनते टाइम किन किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है वह बताया नहीं जाता इस वजह से भी ई सिगरेट/ वैप भारत में प्रतिबंधित है. 

सोशल मीडिया पर क्या है फैंस की प्रतिक्रिया? 

Loading Ad...

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने कप्तान पराग को काफी ट्रॉल किया और नाराज़गी दिखाते हुए कार्रवाई की  मांग की, तो कई ने यह बोला कि यह उनका निजी मामला है. और हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए. कप्तान रियान इतने ग़ैर जिम्मेदार कैसे हो सकते है. वह एक प्रसिद्ध क्रिकेटर है और एक यूथ आइकन भी है उनको देखकर युवा लोग काफी प्रभावित होते है ऐसे में यह एक बहुत शर्मनाक बात है.

क्या कानूनी कार्रवाई होगी? क्या हैं IPLके नियम और सजा
 
IPL में पहली बार ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का मामला सामने आया है. जिसको लेकर BCCI सकत एक्शन मोड में दिख रहा है. एक खिलाड़ी के लिए स्मोकिंग न केवल स्वास्थ के लिए हानिकारक है बल्कि यह खेल सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन है. खेल विशेषज्ञ का मानना है, कप्तान रियान पराग की वापिंग की वजह से देश की युवाओं को गलत संदेश जाता है, एक खिलाड़ी होने की वजह से पराग को अपना बयान तैयार रखना ही होगा.BCCI के इस जांच के बाद कप्तान रियान पराग पर भारी आर्थिक जुर्माना के साथ साथ कुछ मैच पर प्रतिबंध लगने का भी फैसला लिया जा सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...